ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव दिल्ली रवाना, लैंड फॉर जॉब स्कैम में कल ईडी करेगी पूछताछ

PATNA: रेलवे में जमीन के बदले नौकरी देने के मामले में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से कल दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय की टीम पूछताछ करेगी। ईडी के बुलावे पर तेजस्वी यादव कैबिनेट की

डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव दिल्ली रवाना, लैंड फॉर जॉब स्कैम में कल ईडी करेगी पूछताछ
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: रेलवे में जमीन के बदले नौकरी देने के मामले में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से कल दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय की टीम पूछताछ करेगी। ईडी के बुलावे पर तेजस्वी यादव कैबिनेट की बैठक के बाद आज दिल्ली के लिए रवाना हो गए। लैंड फॉर जॉब स्कैम में मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रही ईडी ने 11 अप्रैल को दिल्ली बुलाया था।  पटना एयरपोर्ट पर जब मीडिया ने उनसे इस पर सवाल पूछा तो तेजस्वी बचते नजर आए।


इससे पहले बीते 25 मार्च को सीबीआई ने तेजस्वी यादव के दिल्ली में पूछताछ की थी। गिरफ्तारी के डर से तेजस्वी सीबीआई के समक्ष पेश नहीं हो रहे थे, लेकिन जब सीबीआई ने तेजस्वी को भरोसा दिलाया कि उनकी गिरफ्तारी नहीं होगी तब तेजस्वी सीबीआई के समक्ष पेश हुए थे। इस मामले में सीबीआई, और ईडी लालू प्रसाद, राबड़ी देवी और मीसा भारती से पूछताछ कर चुके हैं। 25 मार्च को ही ईडी ने मीसा भारती से करीब सात घंटों तक पूछताछ की थी।


बता दें कि यूपीए की सरकार में लालू प्रसाद के रेल मंत्री रहते हुए रेलवे में नियुक्ति घोटाला हुआ था। लालू पर आरोप है कि उन्होंने रेलमंत्री रहते हुए गलत तरीके से लोगों को रेलवे में नौकरी दी और नौकरी देने के बदले उनसे जमीन और फ्लैट की रजिस्ट्री कराई थी। जो जमीन और फ्लेट नौकरी देने के बदले लिए गए वे लालू की पत्नी राबड़ी देवी और मीसा भारती समेत परिवार के अन्य लोगों के नाम से रजिस्ट्री कराए गए। इस मामले में सीबीआई के साथ ईडी ने भी अपनी जांच तेज कर दिया है और लालू परिवार के लोगों से लगातार पूछताछ हो रही है। ईडी ने पूछताछ के लिए तेजस्वी यादव को 11 अप्रैल को बुलाया है। तेजस्वी मंगलवार को दिल्ली में ईडी के समक्ष पेश होंगे।

टैग्स