ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

दूसरे नंबर पर गई नीतीश की JDU, काउंसिल में भाजपा बनी सबसे बड़ी पार्टी

PATNA : भाजपा को नए प्रदेश अध्यक्ष के आगमन के बाद अब सबसे बड़ी खुशखबरी मिली है। भारतीय जनता पार्टी बिहार विधान परिषद में सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। भाजपा ने 5 सीटों पर हुए चुन

दूसरे नंबर पर गई नीतीश की JDU, काउंसिल में भाजपा बनी सबसे बड़ी पार्टी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : भाजपा को नए प्रदेश अध्यक्ष के आगमन के बाद अब सबसे बड़ी खुशखबरी मिली है। भारतीय जनता पार्टी बिहार विधान परिषद में सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। भाजपा ने 5 सीटों पर हुए चुनाव में दो पर जीत हासिल किया है। इन सीटों पर जीत हासिल करते हैं भाजपा परिषद में सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।


दरअसल,बिहार में 30 मार्च को बिहार विधान परिषद के 5 सीटों पर चुनाव करवाया गया जिसके बाद अब इसका   परिणाम जारी किया गया जिसमें भाजपा ने दो सीटों पर जीत हासिल किया। वहीं, जेडीयू को 1 सीट का नुकसान उठाना पड़ा जिसके कारण परिषद में जेडीयू दूसरे नंबर की पार्टी हो गई है।


मालूम हो कि, बिहार विधान परिषद के चुनाव में 2 सीटों पर जीत के बाद अब भाजपा के सदस्यों की संख्या 24 हो गई है। वहीं जदयू के सदस्यों की संख्या 24 घटकर 23 हो गई है। इस प्रकार से भाजपा परिषद में सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। आपको बता दें कि, राजद की संख्या विधान परिषद में 14 है इसके अलावा कांग्रेस के चार, सीपीआई के एक, हम के एक, राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के भी एक सदस्य हैं। इसके साथ ही पांच निर्दलीय सदस्य भी हैं। जबकि जेडीयू से उपेंद्र कुशवाहा के इस्तीफे के बाद एक सीट खाली है।


आपको बताते चलें कि, बिहार विधान परिषद की पांच सीटों के लिए 31 मार्च को हुए चुनाव में सात दलों के महागठबंधन को दो सीटों का नुकसान उठाना पड़ा है।  जबकि भाजपा को अपनी  सारण शिक्षक की सीट गंवानी पड़ी। सारण शिक्षक सीट पर प्रशांत किशोर के संगठन जनसुराज समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी अफाक अहमद की जीत हुई है। जबकि गया शिक्षक की सीट से जदयू को हाथ धोना पड़ा है।