ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

दुर्गापूजा को लेकर अलर्ट हुई बिहार पुलिस, जिलों में भेजे गए 12 हजार से अधिक जवान; बीसैप की 33 कंपनियां तैनात

PATNA : दुर्गा पूजा शुरू होने पर बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को अलर्ट किया है। मुख्यालय की ओर से पुलिस-प्रशासन को विशेष चौकसी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए जिलों में

दुर्गापूजा को लेकर अलर्ट हुई बिहार पुलिस, जिलों में भेजे गए 12 हजार से अधिक जवान; बीसैप की 33 कंपनियां तैनात
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : दुर्गा पूजा शुरू होने पर बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को अलर्ट किया है। मुख्यालय की ओर से पुलिस-प्रशासन को विशेष चौकसी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए जिलों में 12,500 सिपाही भेजे गए हैं। साथ ही बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (बीसैप) की 33 कंपनियां तैनात किया गई हैं। इसके साथ ही नेपाल, यूपी, झारखंड, पश्चिम बंगाल की सीमा से सटे जिलों में खास निगरानी रखी जा रही है।


मिली जानकारी के अनुसार, रेंज पुलिस महानिरीक्षक और उप महानिरीक्षक ने सभी जिलों के वरीय पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिया है। दुर्गापूजा एवं अन्य पर्व-त्योहारों के दौरान पुलिस शरारती तत्वों पर नजर रखेगी। इन शरारती तत्वों द्वारा अफवाह फैलाकर समाज में तनाव पैदा करने का प्रयास किया जाता है। पुलिस मुख्यालय ने लोगों से अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील भी की है। संदिग्ध छवि वाले लोगों की पहचान कर बांड भरवाने को कहा गया है। अभी तक ढाई लाख से अधिक लोगो का बांड भराया भी जा चुका है। 


संवेदनशील इलाकों को चिह्नित कर वहां अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती करने को कहा गया है। नेपाल के साथ उत्तर प्रदेश, झारखंड और बंगाल से सटे सीमावर्ती जिलों में जांच बढ़ाने व 24 घंटे चौकसी बरतने का आदेश दिया गया है। पुलिस मुख्यालय द्वारा जिलों में मौजूद पुलिस बल के अतिरिक्त पुलिस बल उपलब्ध कराया गया है। मुख्यालय स्तर से 12 हजार 500 सिपाही व बिहार विशेष सशस्त्रत्त् पुलिस (बी-सैप) की 33 कंपनी भी प्रतिययुक्ति की गई है। इनकी प्रतिनियुक्ति मूर्ति विसर्जन तक जिलों में रहेगी।