ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

डबल इंजन की सरकार पर बरसे तेजस्वी, कहा- केन्द्र सरकार बिहार के साथ कर रही सौतेला व्यवहार

PATNA : बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने मानव श्रृंखला पर सरकार को घेरा है। तेजस्वी यादव ने कहा कि इस पर पैसा पानी की तरह बहाया गया है। साथ ही तेजस्वी यादव ने बिहार की डबल इंजन सरक

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने मानव श्रृंखला पर सरकार को घेरा है। तेजस्वी यादव ने कहा कि इस पर पैसा पानी की तरह बहाया गया है। साथ ही तेजस्वी यादव ने बिहार की डबल इंजन सरकार पर भी बड़ा सवाल खड़ा किया है। तेजस्वी ने केन्द्र से बिहार के साथ सौतेला व्यवहार का आरोप लगाया है।


तेजस्वी यादव ने मानव श्रृंखला पर हमला बोलते हुए कहा कि जब बाढ़ आई तब कोई हेलीकॉप्टर नहीं था। लेकिन अब ह्यूमन चेन की वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए 15-16 हेलीकॉप्टरों का उपयोग किया गया है। सरकार  पैसों की बर्बादी कर रही है।


वहीं तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में अपराध इतना बढ़ गया है, नीतीश अपराधियों को संरक्षण देते हैं। वहीं उन्होनें  डबल इंजन की सरकार पर भी सवाल खड़े किए। तेजस्वी ने कहा कि केन्द्र सरकार बिहार के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। केंद्र ने बिहार को दो बार की बाढ़ के लिए 400 करोड़ रुपये दिए जबकि कर्नाटक में 3000 करोड़ दिए हैं। उन्होनें कहा कि जनता है सब जानती है। सब कुछ देख रही है बिहार की जनता। उन्हें सबक सिखा के रहेगी। 



टैग्स