ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

द्रौपदी मुर्मू को बधाई देकर फंस गए तेजस्वी यादव, यूजर ने पूछा, इतनी जल्दी मूर्ति की पूजा शुरू कर दी?

PATNA : देश के 15वें राष्ट्रपति चुनाव का परिणाम गुरुवार को सामने आया, जिसमें द्रौपदी मुर्मू ने शानदार जीत हासिल की। नतीजा आते ही मुर्मू के लिए बधाइयों का तांता लग गया। इसी कड़ी में

द्रौपदी मुर्मू को बधाई देकर फंस गए तेजस्वी यादव, यूजर ने पूछा, इतनी जल्दी मूर्ति की पूजा शुरू कर दी?
First Bihar
2 मिनट

PATNA : देश के 15वें राष्ट्रपति चुनाव का परिणाम गुरुवार को सामने आया, जिसमें द्रौपदी मुर्मू ने शानदार जीत हासिल की। नतीजा आते ही मुर्मू के लिए बधाइयों का तांता लग गया। इसी कड़ी में आरजेडी नेता और बिहारके नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी ट्वीट कर द्रौपदी मुर्मू को जीत की बढ़ाई और शुभकामनाएं दी। लेकिन, तेजस्वी को ये बधाई महंगा पड़ गया। इस ट्वीट के बाद तेजस्वी यादव जमकर ट्रोल हुए। 



दरअसल, पिछले दिनों तेजस्वी यादव ने द्रौपदी मुर्मू को मूर्ति बता दिया था। उन्होंने कहा था कि हमें राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति बैठाना है ना कि कोई मूर्ति। वहीं, विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का समर्थन करते हुए तेजस्वी ने कहा था कि आपने यशवंत सिन्हा को बोलते सुना होगा, लेकिन आज तक हमने कभी उन्हें प्रेस कॉन्फ्रेंस करते नहीं देखा है। इसी बयान को याद दिलाते हुए यूजर्स ने तेजस्वी को घेरे में ले लिया और कहा तेजस्वी जी, अब ये मूर्ति बोलेगी भी!.



वहीं तेजस्वी को ट्रोल करते हुए एक दूसरे यूजर ने लिखा हमने कभी उन्‍हें बोलते नहीं सुना। अब ध्‍यान से सुन लेना, वे बोलेंगी। एक ने लिखा है, कैसा लग रहा है। बिना वोट दिए एक मूर्ति को बधाई दे रहे। एक अन्‍य यूजर ने लिखा है, आप एक मूर्ति को बधाई दे रहे हैं, भूल गए क्‍या अपने ही शब्‍द को। 

टैग्स