ब्रेकिंग
PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!

धोखेबाज हैं CM नीतीश : BJP ने जारी की धोखा खाए नेताओं की लिस्ट.. जॉर्ज, शरद, RCP और कुशवाहा को किया शामिल

PATNA : जेडीयू में चल रही सियासी उठा- पटक के बीच अब बीजेपी ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री नीतीश को आड़े हाथों लेते हुए उनपर जोरदार हमला बोला है। बीजेपी ने नीतीश कुमार को धोखेबाज बताते

धोखेबाज हैं CM नीतीश : BJP ने जारी की धोखा खाए नेताओं की लिस्ट.. जॉर्ज, शरद, RCP और कुशवाहा को किया शामिल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : जेडीयू में चल रही सियासी उठा- पटक के बीच अब बीजेपी ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री नीतीश को आड़े हाथों लेते हुए उनपर जोरदार हमला बोला है। बीजेपी ने नीतीश कुमार को धोखेबाज बताते हुए बीस नेताओं की सूची जाहिर की है। इस लिस्ट में उन नेताओं को जगह दी गई है जिन्हें बीजेपी के अनुसार नीतीश कुमार ने धोखा दिया है। इस लिस्ट में जॉर्ज फर्नांडिस और शरद यादव से लेकर आरसीपी सिंह और उपेंद्र कुशवाहा तक शामिल हैं। 


मालूम हो कि, बिहार की राजनीति में इन दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपेंद्र कुशवाह के बीच आरोप -प्रत्यारोप का सिलसिला चल पड़ा है।  इस बीच अब भाजपा ने बिल्कुल ही अलग अंदाज में सीएम नीतीश पर तंज कसा है। बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता निखिल आनंद ने ट्वीट कर कहा कि नीतीश कुमार की राजनीति, बिहार की जनता की बीमारी है। उनकी राजनीतिक धोखाधड़ी के शिकार लोगों की सूची में जॉर्ज फर्नांडिस, शरद यादव, दिग्विजय सिंह, शकुनी चौधरी, अरुण कुमार, सतीश कुमार, भोला सिंह, पीके सिन्हा, फिर बीजेपी और अब आरसीपी सिंह एवं उपेंद्र कुशवाहा शामिल हैं। यह लिस्ट बहुत लंबी है।


दरअसल,  इन दिनों बिहार की राजनीति में जेडीयू में काफी उठापटक देखने को मिल रही है। इस बीच एक और बात की चर्चा सबसे अधिक हो रही थी वो था कि, नीतीश एकबार फिर से भाजपा के साथ जाएंगे।  लेकिन, बीते दिनों इस सवाल पर दोनों दलों के तरफ से यह साफ़ कर दिया कि अब उनका गठबंधन नहीं होगा।  जिसके बाद अब यह लिस्ट जारी कर भाजपा ने नीतीश पर हमला बोला है। 


आपको बताते चलें कि, जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच तकरार हो रही है। कुशवाहा ने पहले खुद को पार्टी से साइडलाइन किए जाने का आरोप लगाया। फिर कहा कि उनकी जेडीयू में सुनी नहीं जा रही है। जब नीतीश कुमार ने कहा कि कुशवाहा को जो मर्जी है करें, जहां जाना है चले जाएं। इसके बाद उपेंद्र ने जेडीयू में अपनी हिस्सेदारी मांग ली। कुशवाहा का कहना है कि वे अपना हिस्सा लिए बिना जेडीयू छोड़कर नहीं जाने वाले हैं। इसी को लेकर अब भाजपा ने नीतीश कुमार को धोखेबाज बता दिया।