ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

दो लोकसभा सीट से ज्यादा नहीं है नीतीश की राजनीतिक हैसियत, BJP बोली.. पीएम का सपना देखते रहिए

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली रवाना हो चुके हैं। दिल्ली में विपक्षी नेताओं से अगले 3 दिनों तक मुलाकात करेंगे लेकिन नीतीश के फ्यूचर प्लान को लेकर बीजेपी ने अब आइना

दो लोकसभा सीट से ज्यादा नहीं है नीतीश की राजनीतिक हैसियत, BJP बोली.. पीएम का सपना देखते रहिए
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली रवाना हो चुके हैं। दिल्ली में विपक्षी नेताओं से अगले 3 दिनों तक मुलाकात करेंगे लेकिन नीतीश के फ्यूचर प्लान को लेकर बीजेपी ने अब आइना दिखाना शुरू कर दिया है। बीजेपी के युवा नेता और राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने नीतीश के मिशन 2024 के ऊपर जोरदार हमला बोला है कि नीतीश कुमार यह कह रहे हैं कि वह किसी भी कीमत पर बीजेपी के साथ नहीं जाएंगे, उन्हें ऐसा क्यों लगता है कि उनकी पार्टी को बीजेपी वापस आने देगी। बीजेपी किसी भी कीमत पर नीतीश कुमार को अब साथ नहीं लेने वाली।


ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि नीतीश कुमार की पार्टी का भविष्य पूरी तरह से डूब चुका है। नीतीश अपने कुनबे को साल 2024 तक बचा कर रख पाए यही बड़ी बात होगी। बीजेपी नेता ने पूछा कि नीतीश कुमार ने अपने सांसदों से कभी इस बात पर सलाह मशविरा किया है कि नरेंद्र मोदी के चेहरे के बगैर वह 2024 के चुनाव मैदान में उतरना चाहते हैं या नहीं। नीतीश कुमार की पार्टी के विधायक भी उनके फैसले के साथ नहीं है। उनकी पार्टी का पार्ट पार्ट आने वाले दिनों में अलग हो जाएगा।


इतना ही नहीं ऋतुराज सिन्हा ने यह भी कहा है कि जनता दल यूनाइटेड में बिखरा होना तय है। साल 2024 के पहले सांसद विधायक सभी टूट जाएंगे। नीतीश कुमार कभी अपने फैसले लेते वक्त लोगों से सही मशविरा नहीं लेते। अगर उनसे पूछा जाता तो शायद बता देते कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे के बगैर 2024 में चुनाव जीत पाना कितना मुश्किल है। लोकसभा सीटों पर चुनाव नहीं जीत पाएंगे और ऐसे में प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं।