ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

दिवाली और छठ पूजा में पुलिसकर्मी नहीं जा सकेंगे घर, एक सप्ताह तक छुट्टी पर रोक

PATNA : त्योहारों का मौसम शुरु होते ही बिहार सरकार ने पुलिसकर्मियों की छुट्टी पर रोक लगा दी है। राज्य सरकार ने एक सप्ताह के लिए पुलिसकर्मियों की छुट्टी पर रोक लगा दी है। बिहा

दिवाली और छठ पूजा में पुलिसकर्मी नहीं जा सकेंगे घर, एक सप्ताह तक छुट्टी पर रोक
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : त्योहारों का मौसम शुरु होते ही बिहार सरकार ने पुलिसकर्मियों की छुट्टी पर रोक लगा दी है। राज्य सरकार ने एक सप्ताह के लिए पुलिसकर्मियों की छुट्टी पर रोक लगा दी है।  बिहार सरकार के तरफ से आगामी 24 अक्टूबर यानि दिवाली से लेकर 31 अक्टूबर छठ पूजा तक पुलिसकर्मियों की छुट्टी पर रोक लगा दी गयी है। 


बिहार सरकार ने निर्देश  जारी करते हुए कहा है कि दिवाली,कालीपूजा,छठपूजा को ध्यान में रखते हुए राज्य के सभी पुलिसकर्मियों को यह सूचित किया जाता है कि आगामी 24 अक्टूबर से लेकर 31 अक्टूबर तक यानि एक सप्ताह की छुट्टी पर रोक रहेगी। हालांकि, विशेष परिस्थितियों में वरीय पदाधिकारियों की इजाजत लेकर छुट्टी ली जा सकती है। 


वहीं, इस निर्देश को लेकर  एडीजी विधि-व्यवस्था संजय सिंह ने सभी एसएसपी, एसपी और कमांडेंट को इस बाबत आदेश जारी किया है। बिहार पुलिस में सिपाही पद से लेकर इंस्पेक्टर पद तक के सभी अधिकारियों की छुट्टी रद्द कर गई है। सरकार का मानना है कि आगामी कुछ दिनों में शुरू होने वाले दिवाली और छठ पूजा के दौरान कुछ उपद्रवी तत्व माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर सकते है, इसी को ध्यान में रखते हुए यह आदेश जारी किया गया है।