ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

तेजस्वी संग दिल्ली से पटना आने के लिए रवाना हुए लालू यादव, मई के पहले सप्ताह में जाएंगे सिंगापुर

PATNA: राजद सुप्रीमो व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव दिल्ली से पटना आने के लिए रवाना हो चुके हैं। लालू यादव शाम 4 बजे बिहार की राजधानी पटना पहुंचेंगे। इस दौरान उनके

तेजस्वी संग दिल्ली से पटना आने के लिए रवाना हुए लालू यादव, मई के पहले सप्ताह में जाएंगे सिंगापुर
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA: राजद सुप्रीमो व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव दिल्ली से पटना आने के लिए रवाना हो चुके हैं। लालू यादव शाम 4 बजे बिहार की राजधानी पटना पहुंचेंगे। इस दौरान उनके साथ बिहार के उप मुख्यमंत्री और उनके छोटे बेटे तेजस्वी यादव भी मौजूद रहेंगे। 9 महीने बाद लालू यादव के पटना वापसी हो रही है।


दरअसल, सिंगापुर में किडनी प्रत्यारोपण के बाद लालू प्रसाद यादव दिल्ली में अपनी बेटी मिसा भारती के घर पर इलाज करवा रहे थे। इनके किडनी प्रत्यारोपण के बाद पटना वापसी का यह पहला मौका है। लालू का 5 दिसंबर 2022 को सिंगापुर में किडनी प्रत्यारोपण हुआ था और अब वह पूरी तरह से स्वस्थ है।


बताया जा रहा है कि, लालू यादव बिहार आने के बाद अधिक दिनों तक यहां नहीं रहेंगे। लालू मई के पहले सप्ताह में वापस दिल्ली जाएंगे और वहां से वह फिर  रूटीन चेकअप के लिए सिंगापुर रवाना होंगे। इस दौरान उनके साथ मिसा और राबड़ी देवी भी साथ जायेंगी। 


इधर, लालू यादव के पटना वापसी को लेकर राजद समर्थकों में काफी उत्साह है। राजद समर्थकों के तरफ से राबड़ी आवास के बाहर लालू की वापसी का पोस्टर भी लगाया जा रहा है। इससे पहले गुरुवार को दिल्ली में ही उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी लालू यादव से मुलाकात की थी।