ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

धूमधाम से मनाया गया VIP का चौथा स्थापना दिवस, सहनी बोले- सत्ता नहीं संघर्ष है प्राथमिकता

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) का चौथा स्थापना दिवस शुक्रवार को पूरे राज्य में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान पार्टी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने केक का

धूमधाम से मनाया गया VIP का चौथा स्थापना दिवस, सहनी बोले- सत्ता नहीं संघर्ष है प्राथमिकता
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) का चौथा स्थापना दिवस शुक्रवार को पूरे राज्य में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान पार्टी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने केक काटकर पार्टी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की बधाई और शुभकामना दी। इस मौके पर पार्टी कार्यालयों और कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों में ‘एक दीया पार्टी के नाम’ से प्रज्वलित किया। 


पटना के 6 स्टैंड रोड स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित स्थापना दिवस समारोह में पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि कार्यकर्ताओं के मेहनत का ही नतीजा है कि आज वीआईपी बिहार की राजनीति को दिशा दे रही है। उन्होंने कहा कि आज से चार साल पहले इस पार्टी की स्थापना हुई थी। उस दौर में पार्टी की पहचान तक नहीं थी, लेकिन इतने कम समय में संघर्ष की बदौलत पार्टी ने राज्य में सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 


मुकेश सहनी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि पार्टी की प्राथमिकता सत्ता कभी नहीं रही है और आगे भी पार्टी उन्हीं प्राथमिकताओं को लेकर आगे बढ़ेगी जिसमें संघर्ष के जरिए गरीब तबके के लोगों का कल्याण हो सके। उन्होंने कहा कि आज हमारे समाज के लिए यह गौरव की बात है कि कल तक जिसे लोग मात्र मछली मारने वाला समाज मानते थे और राजनीति में जिन्हें हिस्सेदारी नहीं दी जाती थी। आज वहीं समाज बिहार की सियासत में अपना झंडा गाड दिया है। 


मुकेश सहनी ने दावा करते हुए कहा कि आने वाले समय में VIP के बिना कोई भी दल बिहार की सत्ता तक नहीं पहुंच सकेगा। उन्होंने समाज के लोगों को एकजुट रहने की अपील करते हुए कहा कि हम एकजुट होंगे तभी अपने अधिकार की लड़ाई लड सकेंगे और विजय हासिल कर सकेंगे। इस मौके पर पार्टी के बिहार अध्यक्ष बालगोविंद बिंद,    झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार चौधरी, यूपी के प्रदेश अध्यक्ष राजा राम बिंद, राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उपेंद्र सहनी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।


धूमधाम से मनाया गया VIP का चौथा स्थापना दिवस, सहनी बोले- सत्ता नहीं संघर्ष है प्राथमिकता

टैग्स