ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

देशभर में ईद-उल-अजहा की धूम, मुस्लिम समुदाय के लोगों को मुकेश सहनी ने दी ईद की बधाई, बोले..त्याग और सद्भाव का है यह पर्व

PATNA: आज देशभर में कुर्बानी का पर्व ईद-उल-अजहा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान मस्जिदों और ईदगाहों में ईद की विशेष नमाज अदा की गई। नमाज अदा करने के बाद सभी मुस्लिम समुद

देशभर में ईद-उल-अजहा की धूम, मुस्लिम समुदाय के लोगों को मुकेश सहनी ने दी ईद की बधाई, बोले..त्याग और सद्भाव का है यह पर्व
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: आज देशभर में कुर्बानी का पर्व ईद-उल-अजहा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान मस्जिदों और ईदगाहों में ईद की विशेष नमाज अदा की गई। नमाज अदा करने के बाद सभी मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाईयां दी। बिहार के पूर्व मंत्री और विकासशील इंसान पार्टी ( VIP) के सुप्रीमो मुकेश सहनी ने भी प्रदेशवासियों को ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद दी।  


मुकेश सहनी ने कहा कि यह पर्व प्रेम, त्याग, तपस्या और सद्भाव का पर्व है। यह पर्व हमें एक दूसरे से प्रेम करना और वक्त पड़ने पर त्याग करने से पीछे नहीं हटने का संदेश देता है। उन्होंने यह भी कहा कि ईद-उल-अजहा में जब अल्पसंख्यक भाई कुर्बानी देते हैं तो यही संदेश जाता है कि अगर सद्भाव के रास्ते में कुर्बानी देने की जरूरत पड़े तो पीछे नहीं हटना चाहिए।


मुकेश सहनी का यह भी कहा कि इस पर्व के मौके पर अल्पसंख्यक समुदाय के लोग प्रदेश और प्रदेशवासियों की तरक्की के लिए ऊपर वाले से दुआ करते हैं और उनकी दुआ कुबूल भी होती है। मुकेश सहनी ने कहा कि यदि  सच्चे मन से त्याग किया जाए तो ऊपर वाला भी उसे स्वीकार करता है। वहीं पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा कि ईद-उल-अजहा सदैव से ही त्याग और समर्पण की भावना का संदेश देता है।


टैग्स