ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

देश माना रहा 74 वां गणतंत्र दिवस : उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने राबड़ी आवास पर किया झंडोत्तोलन

PATNA : देश में आज 74वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। इसी मौके पर पटना समेत पूरे बिहार में भी जश्न का माहौल है। पटना में गणतंत्र दिवस समारोह का मुख्य कार्यक्रम गांधी मैदान मे

देश माना रहा 74 वां गणतंत्र दिवस : उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने राबड़ी आवास पर किया झंडोत्तोलन
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : देश में आज 74वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। इसी मौके पर पटना समेत पूरे बिहार में भी जश्न का माहौल है। पटना में गणतंत्र दिवस समारोह का मुख्य कार्यक्रम गांधी मैदान में आयोजित किया गया है। इस साल का गणतंत्र दिवस समारोह देश के सैन्य कौशल, सांस्कृतिक विविधता और कई अन्य अनूठी पहलों का गवाह बनेगा। इसी कड़ी में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने अपने आवास पर झंडोत्तोलन किया।  इस दौरान उनके पार्टी के कई और नेता भी मौजूद रहे। 


वहीं, झंडोत्तोलन के बाद बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि, पुरे देशवासियों और राज्यवासियों को गणत्रंत दिवस की शुभकामनाएं देता हूं।  आज देश का जो सबसे पवित्र ग्रंथ है जिसको हमलोग संविधान कहते हैं। आज के दिन उसकी नीवं रखी गई थी। आज से ही देश में संविधान लागू हुआ था। आज के दिन हमलोग चाहेंगे देश के अंदर जितनी भी साम्प्रदायिक शक्तियां हैं वो एकजुट होकर देश के विकास को लेकर काम करें। 


इसके आलावा तेजस्वी यादव ने कहा कि, आज के दिन राज्यवासियों से कहता चाहते हैं कि वो लोग एकता, एकजुटता, आपसी भाईचारा बनाकर संयुक्त रुप से सभी लोग अपने अपने दायित्व का निर्वहन करें और शांति व्यवस्था को मजबूत करने में सभी लोगों का सामूहिक सहयोग हो ताकि हम बिहार को विकास के शीर्ष पर पहुंचाने का काम किया जा सके।  बिहार के विकास के लिए हमलोग सदैव कार्य करते रहेंगे।