ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

जुमलेबाज हैं देश के गृह मंत्री, ललन सिंह बोले- 2024 में भारत को बीजेपी मुक्त करके रहेंगे

PATNA : दो दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्णिया में जन भावना रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और लालू प्रसाद पर जमकर हमला बोला था। अ

जुमलेबाज हैं देश के गृह मंत्री, ललन सिंह बोले- 2024 में भारत को बीजेपी मुक्त करके रहेंगे
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : दो दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्णिया में जन भावना रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और लालू प्रसाद पर जमकर हमला बोला था। अमित शाह ने कहा था कि नीतीश कुमार बीजेपी की पीठ में छुरा घोंपकर लालू की गोद में जा बैठे हैं। अमित शाह की रैली के बाद जेडीयू और आरजेडी के तमाम नेता अमित शाह पर हमलावर हो गए हैं। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा है कि जिस देश का गृह मंत्री जुमलेबाज हो उसका भगवान ही मालिक है।


ललन सिंह ने कहा कि अमित शाह ने रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि पूर्णिया एयरपोर्ट बन गया है लेकिन उन्हें पता होना चाहिए कि अभी तक पूर्णिया एयरपोर्ट की नीव भी नहीं रखी गई है। अमित शाह लोगों से तालियां बटोरना चाहते थे, जनता से बार-बार तालियों की मांग कर रहे थे लेकिन पूर्णिया की जनता अच्छी तरह से जानती है कि हवाई अड्डा की नीव भी नहीं पड़ी है।


उन्होंने कहा कि अमित शाह को बिहार के लोगों को बता देना चाहिए कि पूर्णिया का एयरपोर्ट कब बना। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार के लोगों को ठगना बंद करें। ललन सिंह ने कहा कि जिस देश का गृह मंत्री जुमलेबाज हो उस देश के भविष्य का क्या होगा। जनता के पास अब सिर्फ एक ही विकल्प है भाजपा मुक्त भारत और 2024 में देश बीजेपी मुक्त होकर रहेगा।