ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

डेंगू की रोकथाम को लेकर मुख्यमंत्री ने की समीक्षा बैठक, स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव को दिये आवश्यक निर्देश

PATNA: डेंगू की रोकथाम को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कई आवश्यक निर्देश दिये। डेंगू के मर

डेंगू की रोकथाम को लेकर मुख्यमंत्री ने की समीक्षा बैठक, स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव को दिये आवश्यक निर्देश
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: डेंगू की रोकथाम को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कई आवश्यक निर्देश दिये। डेंगू के मरीजों को किसी तरह की दिक्कत ना हो इसे लेकर अस्पतालों में बेडों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया गया। साथ ही ब्लड बैंक में प्लेटलेट्स की उपलब्धता सुनिश्चित कराने, सभी जगहों पर डेंगू रोधी दवा का छिड़काव नियमित रूप से कराने और सभी जगहों पर साफ-सफाई की पूरी व्यवस्था करने का भी निर्देश मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव को दिया।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को एक अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' में डेंगू की रोकथाम के लिये किये जा रहे उपायों को लेकर अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य विभाग के साथ समीक्षा की। बैठक में मुख्यमंत्री को स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने डेंगू के बढ़ते मामले और उसकी रोकथाम के लिये किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी।


समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निर्देश देते हुए कहा कि अस्पतालों में बेडों की संख्या और बढ़ायें ताकि पर्याप्त मात्रा में बेड उपलब्ध रहें और मरीजों को इलाज में किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो। ब्लड बैंक में प्लेटलेट्स की उपलब्धता सुनिश्चित करायें ताकि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। 


सभी जगह डेंगू रोधी दवा का छिड़काव नियमित रूप से करायें। डेंगू रोधी दवा के छिड़काव में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिये। सभी जगह साफ-सफाई की पूरी व्यवस्था रखें। बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य प्रत्यय अमृत एवं मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार उपस्थित थे।