ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

दिल्ली की 2 सीटों पर मांझी की पार्टी लड़ी चुनाव, कुल वोट मिले 72

PATNA: दिल्ली विधानसभा की चुनाव में बिहार की कई पार्टी लड़ी थी, लेकिन कई पार्टियों की फजीहत हो गई. बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी की पार्टी ‘हम’ ने दिल्ली के द

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: दिल्ली विधानसभा की चुनाव में बिहार की कई पार्टी लड़ी थी, लेकिन कई पार्टियों की फजीहत हो गई. बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी की पार्टी ‘हम’ ने दिल्ली के दो सीटों पर चुनाव लड़ी. दोनों विधानसभा के कुल वोट मात्र 72 मिले हैं.

केजरीवाल और सिसोदिया के खिलाफ उतारा था उम्मीदवार

मांझी ने नई दिल्ली से अरविंद केजरीवाल के सामने अपना उम्मीदवार अदिति शर्मा को उतारा था. यहां पर अदिति को मात्र 26 वोट मिले हैं. वही, पटपडग़ंज से आप के मनीष सिसोदिया के खिलाफ हम ने शत्रुघ्न कुमार सिंह को मैदान में उतारा था. सिंह को मात्र 46 वोट मिले है. 

मांझी ने किया था प्रचार

दोनों उम्मीदवारों को जीताने के लिए मांझी ने दिल्ली में चुनावी प्रचार भी कई दिनों तक किया था, लेकिन यहां पर मांझी का कोई मैजिक नहीं चला. बताया जा रहा है कि दोनों प्रत्याशियों को जो वोट मिले हैं. वह उनके रिश्तेदार और करीबी लोगों के ही हैं. कई दिनों तक प्रचार करने के बाद मांझी 100 वोट भी अपने उम्मीदवारों को दिला नहीं सके और इनकी पार्टी की बुरी तरह से हार हुई. इससे पहले झारखंड विधानसभा चुनाव में मांझी ने कई सीटों पर उम्मीदवार उतारा था, लेकिन वहां भी बुरी तरह से हार हुई थी.