ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

दिल्ली से पटना पहुंचे लालू, ईडी के समन पर तेजस्वी ने कहा...ये तो चलता ही रहेगा

PATNA: जमीन के बदले नौकरी के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने राजद सुप्रीमो लालू यादव और तेजस्वी यादव को समन भेजा है। ईडी ने लालू-तेजस्वी को 22 दिसंबर दिन शुक्रवार को पूछता

दिल्ली से पटना पहुंचे लालू, ईडी के समन पर तेजस्वी ने कहा...ये तो चलता ही रहेगा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: जमीन के बदले नौकरी के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने राजद सुप्रीमो लालू यादव और तेजस्वी यादव को समन भेजा है। ईडी ने लालू-तेजस्वी को 22 दिसंबर दिन शुक्रवार को पूछताछ के लिए दिल्ली बुलाया है। ईडी के समन पर तेजस्वी यादव का कहना है कि ये तो रूटीन है हम पहले भी जा चुके हैं। 


राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के साथ तेजस्वी यादव गुरुवार की शाम दिल्ली से पटना लौंटे। पटना एयरपोर्ट पर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि 2017 से लेकर 2023 तक लगातार ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स ने पूछताछ के लिए हमें बुला चुकी है। हम तो हमेशा से जाते भी रहे हैं। 


तेजस्वी ने कहा कि जांच एजेंसियां क्या करेगी उनके ऊपर भी प्रेशर है। ये तो चलता ही रहेगा। उन्होंने कहा कि हम तो पहले ही बोले थे कि एजेंसी वालों की इसमें क्या गलती है। उन लोगों पर इतना प्रेशर है कि एक बार फिर पूछताछ के लिए बुलाया है। एक बात तो पहले से तय था कि चार राज्यों में चुनाव खत्म होने के बाद जांच एजेंसियां अब बिहार, झारखंड और दिल्ली में काम करेगी। इंडिया गठबंधन की दिल्ली में हुई बैठक पर तेजस्वी ने कहा कि मीटिंग में सब कुछ अच्छा हुआ। 


वही तेजस्वी को ईडी का समन भेजे जाने पर केंद्रीय मंत्री व बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह ने कहा कि कानून अपना काम करेगा। गिरिराज ने आगे कहा कि लालू जी ने कह दिया है कि तेजस्वी को बिना मुख्यमंत्री बनाये बिहार नहीं चलेगा।  

दिल्ली से पटना पहुंचे लालू, ईडी के समन पर तेजस्वी ने कहा...ये तो चलता ही रहेगा