ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

पेशी के बाद राबड़ी देवी पहुंची पटना, मीडिया से बोलीं- ED-CBI के बाद अब आपलोग परेशान कर रहे हैं

PATNA: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी दिल्ली से पटना पहुंची। पटना एयरपोर्ट पर जब मीडिया ने उनसे सवाल पूछा तो उन्होंने किसी तरह का जवाब नहीं दिया। लेकिन जमानत मिलने की

पेशी के बाद राबड़ी देवी पहुंची पटना, मीडिया से बोलीं- ED-CBI के बाद अब आपलोग परेशान कर रहे हैं
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी दिल्ली से पटना पहुंची। पटना एयरपोर्ट पर जब मीडिया ने उनसे सवाल पूछा तो उन्होंने किसी तरह का जवाब नहीं दिया। लेकिन जमानत मिलने की खुशी उनके चेहरे पर साफ दिख रही थी। पटना एयरपोर्ट से दस सर्कुलर रोड की ओर रवाना होने से पूर्व उन्होंने मीडिया से इतना जरूर कहा कि पहले ईडी ने परेशान किया फिर सीबीआई ने परेशान किया अब आप लोग परेशान कर रहे हैं। 


बता दें कि जॉब फॉर लैंड स्कैम मामले में लालू यादव, पत्नी राबड़ी देवी और बेटी मीसा भारती समेत सभी 16 लोगों की दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी हुई। कोर्ट ने लालू समेत सभी आरोपियों को बेल दे दिया। राजद सुप्रीमो ह्वील चेयर पर CBI कोर्ट पहुंचे थे। CBI की स्पेशल कोर्ट ने लालू समेत सभी 16 लोगों को बड़ी राहत दी है। 50 हजार के मुचलके पर जमानत दी गयी है। इस मामले पर अगली सुनवाई अब 29 मार्च को होगी। 


बता दें यह मामला लालू प्रसाद के परिवार को तोहफे में जमीन देकर या जमीन बेचने के बदले में रेलवे में कथित तौर पर नौकरी पाने से संबंधित है. यह मामला तब का है, जब लालू प्रसाद 2004 से 2009 के बीच रेल मंत्री थे. CBI ने अपनी चार्जशीट में आरोप लगाया है कि भर्ती के लिए भारतीय रेलवे के निर्धारित मानदंडों और प्रक्रियाओं का उल्लंघन करते हुए रेलवे में अनियमित नियुक्तियां की गईं.  जिसके लिए बदले में उम्मीदवारों ने सीधे या अपने करीबी रिश्तेदारों और परिवार के सदस्यों के माध्यम से तत्कालीन रेल मंत्री के परिवार के सदस्यों को प्रचलित बाजार दरों के पांचवें हिस्से तक अत्यधिक रियायती दरों पर जमीन बेची.


मालूम हो कि, यह मामला लालू यादव के साल 2004 से 2009 तक के रेल मंत्री के कार्यकाल का है. उस वक्त बगैर किसी विज्ञापन के कई लोगों को रेलवे में ग्रुप D पद पर नौकरी दी गई. आरोप है कि नौकरी देने के बदले उनके या परिवार के सदस्यों से जमीन लिखवाई गई. ये जमीन राबड़ी देवी, मीसा भारती, हेमा यादव और दिल्ली की एके इंफोसिस्टम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के नाम पर 5 सेल डीड और 2 गिफ्ट डीड के जरिए ट्रांसफर की गई.