ब्रेकिंग
Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया✦Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया

दिल्ली पहुंचते ही एक्शन में आये BJP नेता, अमित शाह के आवास पर हाई लेवल मीटिंग

DELHI : एनडीए में सीटों के तालमेल को आधा अधूरा छोड़कर पटना से दिल्ली वापस लौटे बीजेपी नेता एक्शन में नजर आ रहे हैं. दिल्ली पहुंचते ही बिहार बीजेपी प्रभारी भूपेंद्र यादव और चुन

दिल्ली पहुंचते ही एक्शन में आये BJP नेता, अमित शाह के आवास पर हाई लेवल मीटिंग
First Bihar
5 मिनट

DELHI : एनडीए में सीटों के तालमेल को आधा अधूरा छोड़कर पटना से दिल्ली वापस लौटे बीजेपी नेता एक्शन में नजर आ रहे हैं. दिल्ली पहुंचते ही बिहार बीजेपी प्रभारी भूपेंद्र यादव और चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पहुंचे हैं. इस वक्त अमित शाह के आवास पर बीजेपी की हाई लेवल मीटिंग चल रही है. इस बैठक में अमित शाह के अलावे बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद हैं.





बैठक में एनडीए के अंदर मौजूदा स्थिति को लेकर बातचीत हो रही है. पटना से वापस लौटे बीजेपी नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री को इस बात की जानकारी दे रहे हैं कि सीटों के तालमेल पर बातचीत कहां भाग गई. आपको बता दें कि बुधवार को जेपी नड्डा के आवास पर इन्हीं नेताओं की बैठक हुई थी. जिसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भूपेंद्र यादव और देवेंद्र फडणवीस को बातचीत आगे बढ़ाने के लिए बिहार भेजा था लेकिन 2 दिन तक पटना में माथापच्ची करने के बाद आखिरकार यह नेता वापस लौट गए.




अब यह बताते हैं आपको कि इसके पहले सीट बंटवारे को लेकर पटना में क्या कुछ हुआ. बीजेपी सूत्र बता रहे हैं कि जेडीयू और बीजेपी में तल्खी लगातार बढती जा रही है. दोनों पार्टियों के नेताओं के बीच कल से बात हो रही थी. FIRST BIHAR JHARKHAND ने कल ही बताया था कि बैठक के दौरान सीट बंटवारे पर दोनों पार्टियों के बीच काफी तल्खी हो गयी थी. इसके बाद अकेले चुनाव लड़ लेने की बात तक हो गयी थी. इसके बाद भी बातचीत हुई लेकिन सहमति नहीं बन पायी.


बीजेपी सूत्रों के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव की तर्ज पर सीटों के बंटवारे की बात कह रही है. लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने दो सीटों वाली जेडीयू को अपने बराबर यानि 17 सीट दिया था. बीजेपी कह रही है कि विधानसभा चुनाव में उसी तर्ज पर बंटवारा हो यानि जेडीयू और बीजेपी बराबर बराबर सीटों पर चुनाव लड़े. उधर नीतीश कुमार हर हाल में बड़े भाई की भूमिका चाहते हैं. यानि उन्हें बीजेपी से ज्यादा सीटें चाहिये.


मामला कई सीटों पर दावेदारी को लेकर भी उलझ गया है. दरअसल नीतीश कुमार ने बीजेपी की कई परंपरागत सीटों पर दावा ठोंक दिया है. चुनाव से ठीक पहले उन्होंने बीजेपी की परंपरागत सीटों पर 2015 में चुनाव जीते आरजेडी के विधायकों को शामिल करा लिया. अब बीजेपी रही है कि वो अपने परंपरागत सीट को किसी हालत में नहीं छोड़ेगी.


जेडीयू और बीजेपी में हुई बातचीत में ये तमाम विवाद नहीं सुलझ पाये. लिहाजा बातचीत रूक गयी है. बीजेपी ने बिहार के चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस और संगठन प्रभारी भूपेंद्र यादव को जेडीयू से बातचीत फाइनल करने भेजा था. लेकिन बीच में ही दोनों को वापस बुला लिया गया.


उधर चिराग पासवान ने आज नीतीश कुमार पर सीधा हमला बोल दिया है. लोजपा के प्रवक्ता ने नीतीश कुमार की 7 निश्चय योजना को भ्रष्टाचार का पिटारा करार दिया. लोजपा ने कहा कि अगर उसकी सत्ता आयी तो वह 7 निश्चय में लूट की जांच करा कर लुटेरों को दंडित करेगी. लोजपा के इस बयान के बाद साफ हो गया है कि चिराग पासवान नीतीश कुमार के साथ समझौता नहीं करने जा रही है. जेडीयू बीजेपी की बातचीत रूकने का ये भी एक कारण बना है.


उधर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा है कि अगर लोजपा की ओर से रामविलास पासवान बात कर रहे होते तो मामला कब का सुलझ गया होता. लेकिन अभी भी उम्मीद है. दो दिनों के भीतर सारे मामले सुलझा लिये जायेंगे.

टैग्स