ब्रेकिंग
पटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तार

दिल्ली चुनाव के बाद नीतीश को जवाब देने आएंगे प्रशांत किशोर, 11 फरवरी को पटना से हल्ला बोल

PATNA : जेडीयू से बाहर किए गए प्रशांत किशोर ने ऐलान कर दिया है कि दिल्ली चुनाव के बाद वह बिहार का रूख करने वाले हैं. प्रशांत किशोर बिहार पहुंचकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : जेडीयू से बाहर किए गए प्रशांत किशोर ने ऐलान कर दिया है कि दिल्ली चुनाव के बाद वह बिहार का रूख करने वाले हैं.  प्रशांत किशोर बिहार पहुंचकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जवाब देने की तैयारी में हैं. प्रशांत किशोर ने कहा है कि 11 फरवरी को वह पटना पहुंचेंगे और अपनी अगली रणनीति का खुलासा करेंगे.


प्रशांत किशोर को जनता दल यूनाइटेड ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण बाहर का रास्ता दिखा दिया था. आपको बता दें कि CAA के मुद्दे पर पार्टी लाइन से अलग बयान देने के बाद प्रशांत किशोर लगातार JDU नेतृत्व के निशाने पर थे. प्रशांत किशोर को लेकर नीतीश कुमार की नाराजगी और बढ़ गई, जब पीके ने नीतीश कुमार को ट्वीट करते हुए सीधे चुनौती दे डाली थी.

उधर दूसरी ओर प्रशांत किशोर को लेकर आरजेडी में अंदरूनी कलह शुरू हो गई है. प्रशांत किशोर को गंदी नाली का कीड़ा बताने वाले RJD के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद को लालू-राबड़ी के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने सोच समझ कर बोलने की नसीहत दी है. तेज प्रताप यादव ने जगदानंद के बयान पर गहरी नाराजगी जतायी है. जगदानंद ने प्रशांत किशोर को गंदी नाली का कीड़ा करार दिया था.


जगदानंद को तेज प्रताप की फटकार
दरअसल तेजप्रताप यादव ने आज सुबह ही प्रशांत किशोर को पार्टी में आने का न्योता दिया था. उन्होंने कहा था कि प्रशांत किशोर का RJD  में स्वागत है वे जब आना चाहें आ सकते हैं. लेकिन कुछ देर बाद ही आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह का बयान सामने आ गया. उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर गंदी नाली के कीड़े हैं और उन्हें आरजेडी ही नहीं बल्कि महागठबंधन में भी शामिल होने नहीं दिया जायेगा. 

टैग्स