ब्रेकिंग
Bihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्ट

दिल्‍ली एम्स से डिस्चार्ज होंगे लालू, बेटी मीसा के घर जाएंगे आरजेडी सुप्रीमो

DESK: राष्‍ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को लेकर दिल्‍ली से बड़ी खबर सामने आ है। उन्‍हें आज दिल्‍ली एम्स से डिस्चार्ज किया जाएगा। एम्स से डिस्चार्ज ह

दिल्‍ली एम्स से डिस्चार्ज होंगे लालू, बेटी मीसा के घर जाएंगे आरजेडी सुप्रीमो
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: राष्‍ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को लेकर दिल्‍ली से बड़ी खबर सामने आ है। उन्‍हें आज दिल्‍ली एम्स से डिस्चार्ज किया जाएगा। एम्स से डिस्चार्ज होने के बाद लालू सीधे बड़ी बेटी मीसा भारती के सरकारी आवास पर जाएंगे।


गौरतलब है कि चारा घोटाला मामले में जेल की सजा काट रहे लालू यादव को झारखंड हाईकोर्ट से मिली जमानत के आधार पर रांची की सीबीआइ कोर्ट ने रिहा कर दिया। जेल की सजा के दौरान बीमार लालू यादव दिल्‍ली एम्‍स में भर्ती थे। उनकी बेटी मीसा भारती ने बताया कि आज उनके पिता को एम्स से छुट्टी मिल जाएगी। जिसके बाद वे सीधे हमारे घर आएंगे। 


लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ने के कारण उन्‍हें दिल्‍ली एम्‍स में भर्ती कराया गया था। इसी बीच कोर्ट ने उन्‍हें जमानत दे दी। चिकित्सकों की राय के बाद  उन्‍हें डिस्‍चार्ज करने का फैसला लिया गया है। हालांकि वे डॉक्‍टरों की निगरानी में दिल्ली स्थित अपनी बेटी मीसा भारती के सरकारी आवास पर रहेंगे। 


इससे पहले भी वे डॉक्टरों की निगरानी में मीसा भारती के आवास पर रह चुके हैं। राजद सुप्रीमो लालू यादव के डिस्चार्ज की खबर से उनके प्रशंसकों और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गयी है। अब लोग उनके पटना लौटने का इंतजार कर रहे हैं।



टैग्स