ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

दिल्ली एम्स में एडमिट हुए उपेंद्र कुशवाहा, जानिए.. वजह

PATNA : जनता दल यूनाइटेड संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा से जुड़ी एक ताजा और अहम खबर सामने आ रही है। उपेंद्र कुशवाहा जो पिछले दिनों अपनी तरफ से दिए गए बयानों को लेकर सुर्खि

दिल्ली एम्स में एडमिट हुए उपेंद्र कुशवाहा, जानिए.. वजह
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : जनता दल यूनाइटेड संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा से जुड़ी एक ताजा और अहम खबर सामने आ रही है। उपेंद्र कुशवाहा जो पिछले दिनों अपनी तरफ से दिए गए बयानों को लेकर सुर्खियों में छाए रहे, वह दिल्ली एम्स में एडमिट हैं। उपेंद्र कुशवाहा अगले 3 दिनों तक दिल्ली में ही एडमिट रहेंगे।


एमएलसी और जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने खुद इसकी जानकारी दी है। उन्होंने एम्स वाली अपनी तस्वीर को साझा करते हुए ट्विटर पर लिखा है कि रूटीन चेकअप के लिए वह दिल्ली एम्स में एडमिट हो गए हैं और अगले 3 दिनों तक वह दिल्ली एम्स में ही भर्ती रहेंगे।


आपको बता दें कि उपेंद्र कुशवाहा को लेकर पिछले दिनों बिहार की राजनीति में इस बात की खूब चर्चा रही है कि वह बिहार के दूसरे डिप्टी सीएम हो सकते हैं। खुद कुशवाहा से जब इन खबरों को लेकर पूछा गया था तो उन्होंने इतना जरूर कहा था कि वह ना तो सन्यासी हैं और ना ही किसी मठ में बैठे हैं। इसका मतलब यह था कि कुशवाहा के मन में डिप्टी सीएम वाली बात कहीं न कहीं थी लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दूसरे डिप्टी सीएम के शपथ की बात को फालतू बताते हुए सिरे से खारिज कर दिया था। इसके बाद कुशवाहा लगातार मंत्री चंद्रशेखर और आरजेडी के बयान वीर नेताओं के ऊपर हमलावर रहे, जो नीतीश कुमार के ऊपर तंज कस रहे थे। रामचरितमानस विवाद को लेकर भी कुशवाहा ने मंत्री चंद्रशेखर को घेरा था लेकिन फिलहाल कुशवाहा बिहार की राजनीति से दूर दिल्ली एम्स में अपना रूटीन चेकअप करा रहे हैं।