ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

पहले पार्टी से निकाला, अब दरौंदा के विधायक व्यास सिंह पर डोरे डाल रही है बीजेपी

PATNA: जिस व्यास सिंह को बेकार मान भाजपा ने 10 दिन पहले पार्टी से निकाल दिया था उनकी अब दरौंदा से जीत के बाद बीजेपी में इज्जत बढ़ गई है. अब भाजपा उनपर डोरे डाल रही है. पार्टी में उ

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: जिस व्यास सिंह को बेकार मान भाजपा ने 10 दिन पहले पार्टी से निकाल दिया था उनकी अब दरौंदा से जीत के बाद बीजेपी में इज्जत बढ़ गई है. अब भाजपा उनपर डोरे डाल रही है. पार्टी में उनको शामिल कराने के लिए भाजपा के बड़े नेता बेकरार हैं.

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि व्यास जी भाजपा के जिला उपाध्यक्ष थे. वह मिलने के लिए आए थे तो जाहिर सी बात है कि उनसे हमलोग मिले हैं और मिलते रहेंगे. जनता का जो फैसला है वह सभी को मनना चाहिए. चाहे पक्ष या विपक्ष हो, जो कमियां रही है उसको दूर किया जाएगा.

हो गए थे बागी

दरौंदा उप विधानसभा चुनाव में कर्णजीत सिंह उर्फ व्‍यास सिंह बागी हो गए थे. जदयू प्रत्याशी अजय सिंह के खिलाफ चुनावी मैदान में उतर गए थे. पहले तो भाजपा ने उनको समझाने की कोशिश, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुए. सीवान में सभा को संबोधित करते हुए सुशील मोदी ने सीएम नीतीश कुमार के सामने ही उनपर कार्रवाई करने की बात की थी. जिसके बाद उनपर कार्रवाई हुई. लेकिन वह चुनावी मैदान में डटे रहे और जदयू के बाहुबली उम्मीदवार अजय सिंह को हरा दिया. इस हार की खुशी इतनी थी कि जदयू के विधायक और भाजपा के सीवान से पूर्व सांसद ओमप्रकाश सिंह यादव भी इनके साथ नजर आए और जीत का जश्न मनाया.


टैग्स