ब्रेकिंग
इंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवादइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद

डर के कारण अमित शाह ने रद्द किया सासाराम दौरा, JDU बोली ... नहीं किए हैं कोई काम तो कैसे करेंगे लोगों का सामना

PATNA : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का सासाराम दौरा रद्द कर दिया गया है। अमित शाह का दौरा इलाके में लागू धारा 144 को ध्यान में रखते हुए रद्द कर दिया गया है। यहां रामनवमी के ज

डर के कारण अमित शाह ने रद्द किया सासाराम दौरा, JDU बोली ... नहीं किए हैं कोई काम तो कैसे करेंगे लोगों का सामना
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का सासाराम दौरा रद्द कर दिया गया है। अमित शाह का दौरा इलाके में लागू धारा 144 को ध्यान में रखते हुए रद्द कर दिया गया है। यहां रामनवमी के जुलुस निकाले के दौरान जो झड़प हुई है उसके बाद इलाके का माहौल काफी तनावपूर्ण बना हुआ है और इलाके में इंटरेनट सेवा भी ठप कर दी गई है। इसके बाद अब अमित शाह का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। इस बीच उनके रद्द हुए इस कार्यक्रम लेकर जेडीयू ने जोरदार हमला बोला है। 


जेडीयू के एलएलसी नीरज कुमार ने कहा कि, अमित शाह खुद डर गए हैं और डर के कारण उन्होंने अपना दौरा रद्द किया है।  उनके सासाराम आगमन को लेकर सभी तरह की तैयारी कर ली गई थी।  बिहार सरकार के तरफ से जरूरत के हिसाब से वहां पुलिस बल उपलब्ध करावा दिया गया था।  कई वरीय पदाधिकारी वहां मौजूद थे। ये सबलोग अपनी वहां रिपोटिंग कर चुके थे। इसलिए उनके तरफ से सरासर झूठ कहा जा रहा है कि, उनको बिहार सरकार के मदद नहीं की। 


इसके आगे उन्होंने कहा कि, केंद्रीय गृहमंत्री को यह मालूम है कि उन्होंने सम्राट अशोक के लिए कोई काम नहीं किया है इसलिए वह सम्राट अशोक जयंती में शामिल नहीं होना चाह रहे हैं। अमित शाह ने सबसे बड़ा राजनीतिक अपमान किया बाबू जगजीवन राम का जो वहां से 8 बार सांसद रहे। केंद्रीय गृह मंत्री और इनकी सरकार ने जगजीवन राम छात्रवृति योजना बंद कर दिया। इसलिए हकीकत यही है कि नैतिक बालन के पास नहीं है कार्यक्रम करने का इसलिए वह नहीं आ रहे हैं।


दरअसल, कल यानी 2 अप्रैल को बिहार के सासाराम में  होने वाली  रैली को रद्द कर दिया गया है।अब शाह सासाराम में कोई भी रैली संबोधित नहीं करेंगे वो सिर्फ नवादा में लोगों को संबोधित करेंगे। इस बात की जानकारी भाजपा के तरफ से पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने दी है। उन्होंने कहा है कि, सासाराम में वर्तमान में जो माहौल बना हुआ है उसको ध्यान में रखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री का कार्यक्रम रद्द कर दिया है।


आपको बताते चलें कि, सासाराम में शहर में शुक्रवार को रामनवमी के जुलुस के दौरान  दो गुटों के बीच झड़प हो गयी, जिससे शहर में माहौल बिगड़ गया। कई मोहल्लों में दो गुटों के लोग उग्र हो गये। दोनों ओर से पत्थरबाजी हुई, इसमें सदर एसडीएम का गार्ड व एक महिला जख्मी हो गयी। कुछ जगहों पर हवाई फायरिंग की सूचना मिली।जिसके बाद शहर में बिगड़ते माहौल को देख अनुमंडल प्रशासन ने धारा 144 लागू कर दिया है।