ब्रेकिंग
भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारमुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाबBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 22 महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहरभारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारमुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाबBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 22 महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर

डीएपी की सप्लाई नहीं होने से बिहार में मक्का-गेहूं की फसलों पर लगा ग्रहण, सरकार से DAP उपलब्ध कराने की मांग

PATNA: बिहार राज्य खुदरा उर्वरक बीज कीटनाशी संघ के प्रदेश अध्यक्ष निरंजन कुशवाहा ने ससमय डीएपी उचित मात्रा में उपलब्ध कराने की मांग की है। डीएपी की अनुउपलब्धता को लेकर उन्होंन

डीएपी की सप्लाई नहीं होने से बिहार में मक्का-गेहूं की फसलों पर लगा ग्रहण, सरकार से DAP उपलब्ध कराने की मांग
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार राज्य खुदरा उर्वरक बीज कीटनाशी संघ के प्रदेश अध्यक्ष निरंजन कुशवाहा ने ससमय डीएपी उचित मात्रा में उपलब्ध कराने की मांग की है। डीएपी की अनुउपलब्धता को लेकर उन्होंने केंद्र सरकार, बिहार सरकार और कृषि मंत्रालय को ट्वीट कर समय रहते DAP उपलब्ध कराए जाने की मांग की है। 


रबी में बिहार में मक्का की बुआई चरम पर है। कैश क्रॉप कहे जाने वाले मक्का के फसल इस बार डीएपी के अनुउपलब्धता के कारण बर्बादी के कगार पर है। इस बार डीएपी की समुचित सप्लाई नहीं होने के कारण बिहार में मक्का और गेहूं की फसल पर ग्रहण लग गया है। बिहार राज्य खुदरा उर्बरक बीज कीटनाशी संघ के प्रदेश अध्यक्ष निरंजन कुशवाहा ने डीएपी की अनुउपलब्धता को देखते हुए बिहार सरकार, केंद्र सरकार, कृषि मंत्रालय को ट्वीट कर समय रहते डीएपी उपलब्ध कराने की मांग की है।


उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही बिहार में डीएपी उपलब्ध नही कराया गया तो पूर्णियां प्रमंडल सहित बिहार के मक्का किसान बर्बाद हो जाएंगे। सभी जगह मक्का और गेंहू की बोआई का समय हो गया है। मगर डीएपी किसी बाजार में नही है। रोजाना किसान डीएपी के लिए भटक रहे है लेकिन खाली हाथ वापस आ रहे है। निरंजन कुशवाहा ने भारत सरकार के कृषि मंत्री, बिहार के मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री से ससमय DAP  उचित मात्रा में उपलब्ध कराने की मांग की है ।


निरंजन कुशवाहा ने ट्विटर पर यह लिखा है कि " बिहार में मक्का कैश क्रॉप है, डीएपी की अनुपलब्धता के कारण मक्का, गेहू की खेती प्रभावित हो रहा है। किसानों को बचाने के लिए सरकार से मांग है कि समय रहते उचित मात्रा में डीएपी उपलब्ध कराया जाए।" 

टैग्स