ब्रेकिंग
मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...

दानिश रिजवान ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, रामविलास पासवान के निधन की हो न्यायिक जांच

PATNA : हम प्रवक्ता दानिश रिजवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख रामविलास पासवान के निधन की न्यायिक जांच की मांग की है. दानिश रिजवान ने पत्र में लिखा है कि तत्कालीन केन्द्

दानिश रिजवान ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, रामविलास पासवान के निधन की हो न्यायिक जांच
Anamika
2 मिनट

PATNA : हम प्रवक्ता दानिश रिजवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख रामविलास पासवान के निधन की न्यायिक जांच की मांग की है. दानिश रिजवान ने पत्र में लिखा है कि तत्कालीन केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन में चिराग पासवान की संलिप्तता की जांच की जाए. 

दानिश रिजवान ने पत्र में लिखा है कि देश के बडे दलित नेता कुछ दिन पहले हम सब को छोड़कर कुछ दिन पहले स्वर्ग सिधार गए, उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर है. लेकिन लोग जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान उनके निधन के ही दूसरे दिन शूटिंग कराते और हंसते नजर आ रहे हैं.

इतना ही नहीं कट टू कट शूटिंग की भी बात करते रहे. जिसके बाद अब स्व. रामविलास पासवान जी के प्रशंसकों के बीच संदेह उत्पन्न हो गया है. जिसके बाद अब चिराग पासवान कटघरे में खड़े हो गए हैं. अस्पताल पर सवाल उठाते हुए दानिश रिजवान ने कहा कि एक केंद्रीय मंत्री के भर्ती होने के बाद भी आखिर किसके कहने पर अस्पताल ने मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया. 

दानिश रिजवान ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, रामविलास पासवान के निधन की हो न्यायिक जांच

किसके कहने पर अस्पताल ने सिर्फ तीन लोगों को मिलने की इजाजत दी. इसके अलावे भी कई तरह के सवाल हैं जो लोगों के मन में खड़ा हो रहे हैं. इसे लेकर रामविलास पासवान जी के निधन की न्यायिक जांच की जाए.