ब्रेकिंग
अब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांच

CPI एमएलसी केदारनाथ पांडे का निधन,दिल्ली के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

PATNA : बिहार में सियासत की गलियारों से इस वक्त एक बेहद दुखद खबर निकल कर सामने आ रही है। दरअसल, सोमवार सुबह सीपीआई एमएलसी केदारनाथ पांडे का निधन हो गया है। उन्होंने आज स

CPI एमएलसी केदारनाथ पांडे का निधन,दिल्ली के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA  : बिहार में सियासत की गलियारों से इस वक्त एक बेहद दुखद खबर निकल कर सामने आ रही है। दरअसल, सोमवार सुबह सीपीआई एमएलसी केदारनाथ पांडे का निधन हो गया है। उन्होंने आज सुबह 4:00 बजे दिल्ली के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। ब्रेन हेमरेज के बाद वह अस्पताल में एडमिट हुए थे।  मालूम हो कि, केदारनाथ पांडे के पास बिहार में सबसे अधिक समय तक एमएलसी बने रहने का रिकॉर्ड है।


बता दें कि, केदारनाथ पांडेय सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से चौथी बार एमएलसी चुने गए थे. जीत के साथ ही उन्होंने एक रिकार्ड भी बनाया था. केदारनाथ पांडेय अब तक सबसे लंबे समय तक एमएलसी रहने का रिकार्ड बना लिए. इसके पहले तीन टर्म तक एमएलसी रहने का रिकार्ड जयमंगल सिंह का रहा है, जिसे केदारनाथ पांडेय ने तोड़ा था. वह साल 2002, 2008, 2014 और 2020 में बिहार विधान परिषद के सदस्य चुने गए ।


केदारनाथ पांडे ने 1965 से 1981 तक शिक्षक के पद पर अपनी सेवा दी है. उसके बाद 1981 से 1995 तक प्रधानाचार्य और 1995-1996 तक प्रधानाध्यापक भी रहे हैं. केदारनाथ पांडे बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के वर्तमान में अध्यक्ष भी थे। केदारनाथ पांडे के निधन से प्रदेश के शिक्षक भी दुखी हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि शिक्षकों के हित के लिए काम करने वालों में केदारनाथ पांडे सबसे बड़ी आवाज थे। उनके निधन से राजनीतिक, शैक्षणिक और सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेताओं ने केदारनाथ पांडे के निधन पर शोक व्यक्त किया है. नेताओं ने कहा कि उनके निधन से खाली हुई जगह को कोई नहीं भर पाएगा।