ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

महागठबंधन में सीट बंटवारे के बाद CPI ML की लिस्ट जारी, यहां देखिये नाम के साथ 19 सीटों की पूरी लिस्ट

ARA : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. महागठबंधन में सीट बंटवारे के बाद भाकपा-माले की ओर से नाम के साथ 19 विधानसभा सीटों की पूरी लिस्ट जारी कर

महागठबंधन में सीट बंटवारे के बाद CPI ML की लिस्ट जारी, यहां देखिये नाम के साथ 19 सीटों की पूरी लिस्ट
First Bihar
3 मिनट

ARA :  बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. महागठबंधन में सीट बंटवारे के बाद भाकपा-माले की ओर से नाम के साथ 19 विधानसभा सीटों की पूरी लिस्ट जारी कर दी गई है. माले इसबार विधानसभा की 4 सुरक्षित सीट से अपना उम्मीदवार उतारने जा रही है. बिहार विधानसभा की 243 सीटों में से 144 पर राष्ट्रीय जनता दल, 70 पर कांग्रेस और 29 सीटों पर लेफ्ट अपना कैंडिडेट्स उतारेगी. लेफ्ट पार्टियों में सीपीएम को 4 सीटें, सीपीआई को 6, सीपीआई माले को 19 सीटें दी गई हैं.




पार्टी के बिहार सचिव कुणाल ने कहा है कि 4 अक्टूबर को पार्टी की बिहार राज्य कमेटी की बैठक भी की जाएगी. राजधानी पटना में होने वाली इस अहम बैठक में माले महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य खुद मौजूद रहेंगे. इसी मीटिंग में प्रत्याशियों के नाम पर फाइनल मुहर भी लगाई जाएगी कि वामदल के कौन नेता किस सीट से ताल ठोकेंगे.


भोजपुर के तरारी सीट से माले अपना उम्मीदवार उतारेगी. आपको बता दें कि इस सीट से पिछली बार माले के ही उम्मीदवार सुदामा प्रसाद ने बाजी मारी थी. भोजपुर जिले के अगिआंव सीट से भी माले के उम्मीदवार होंगे. यह सुरक्षित सीट पिछली बार जेडीयू के खाते में गई थी. यहां से प्रभुनाथ प्रसाद ने भाजपा के शिवेश राम को हराया था. सबसे हैरान करने वाली बात है कि आरजेडी ने आरा सीट को छोड़ दिया है. यानी कि इस सीट से आरजेडी विधायक अनवर आलम का टिकट कट गया है. आरा से इसबार माले का कैंडिडेट्स ताल ठोकेंगे. पिछली बार इस सीट से आरजेडी उम्मीदवार नवाज आलम उर्फ़ अनवर आलम ने भाजपा के अमरेंद्र प्रताप सिंह को हराया था.




बक्सर जिले के डुमरांव सीट से भी माले इसबार अपना उम्मीदवार उतारेगी. इस सीट से पिछली बार जेडीयू के ददन पहलवान ने राम बिहारी सिंह को हराया था. पिछली बार सुशिल देवी इस सीट से माले की उम्मीदवार थीं.


यहां देखिये नाम के साथ माले के 19 विधानसभा सीटों की पूरी लिस्ट - 


1. तरारी

2. अगिआंव (सु.)

3. आरा

4. डुमरांव

5. दरौली

6. जिरादेई

7. दरौंदा

8. बलरामपुर

9. पालीगंज

10. फुलवारीशरीफ (सु.)

11. काराकाट

12. अरवल

13. घोषी

14. सिकटा

15. भोरे (सु.)

16. वारिसनगर

17. कल्याणपुर (सु.)

18. औराई

19. दीघा 



रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajay Deep Chouhan

FirstBihar संवाददाता