ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

कोरोना ने फीकी कर दी बिहार की सियासी होली, PM की पहल के बाद BJP नेताओं ने रद्द किए कार्यक्रम

PATNA : कोरोना वायरस को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से सतर्कता की अपील का बिहार की सियासी होली पर बड़ा असर पड़ा है.पीएम की अपील के बाद बिहार में बीजेपी के नेताओं ने अपने

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA : कोरोना वायरस को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से सतर्कता की अपील का बिहार की सियासी होली पर बड़ा असर पड़ा है.पीएम की अपील के बाद बिहार में बीजेपी के नेताओं ने अपने होली मिलन कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है. बीजेपी सांसद और केंद्रीय कानून और संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने होली मिलन समारोह का कार्यक्रम स्थगित कर दिया है. पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में 7 मार्च को रविशंकर प्रसाद की तरफ से होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाना था इसके अलावे बीजेपी सांसद आरके सिन्हा ने भी होली मिलन कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है


रविशंकर का पटना में था कार्यक्रम

 रविशंकर प्रसाद ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने इस बार किसी भी होली मिलन कार्यक्रम में सम्मिलित नहीं होने का निर्णय लिया है. ऐसा उन्होंने दुनिया के विशेषज्ञों की सलाह पर किया है. जिसके अनुसार कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए सामूहिक मिलन कम से कम किए जाएं. रविशंकर प्रसाद ने कि कहा कि इन्हीं भावनाओं का सम्मान करते हुए 7 मार्च को पटना के मिलर स्कूल के मैदान में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम को स्थगित किया जाता है. 

आरके सिन्हा और गिरिराज सिंह का भी कार्यक्रम रद्द

राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा ने भी अपने होली कार्यक्रम को रद्द कर दिया है. हर साल उनके आवास पर होली मिलन समारोह होता है. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का भी होली मिलन कार्यक्रम रद्द हो गया है. 



टैग्स