ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

कोरोना के कहर से लालू भी सहमे, रिम्स के कमरे से बाहर नहीं निकले, संदिग्ध मरीज को पेइंग वार्ड में रखने नहीं दिया

RANCHI : कोरोना वायरस के कहर से रांची के रिम्स में भर्ती राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव भी सहम गये हैं. गुरूवार को लालू प्रसाद यादव दिन भर अपने कमरे से बाहर नहीं निकले. हर रोज

FirstBihar
Santosh Singh
3 मिनट

RANCHI : कोरोना वायरस के कहर से रांची के रिम्स में भर्ती राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव भी सहम गये हैं. गुरूवार को लालू प्रसाद यादव दिन भर अपने कमरे से बाहर नहीं निकले. हर रोज की तरह ना वॉक किया और ना ही कमरे से बाहर धूप में जाकर बैठे.


रिम्स में भर्ती हुआ है संदिग्ध मरीज

दरअसल बुधवार को ही रांची के रिम्स मेकोरोना का एक संदिग्ध मरीज भर्ती हुआ है. उसे अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है. रिम्स का आइसोलेशन वार्ड पेइंग वार्ड से सटा हुआ है. रिम्स के पेइंग वार्ड में ही लालू प्रसाद यादव भर्ती हैं. हालांकि संदिग्ध मरीज के सैंपल को कोलकाता भेजा गया है और अब तक रिपोर्ट नहीं आयी है लेकिन लालू प्रसाद यादव सहमे हुए हैं.

संदिग्ध मरीज को लालू ने पेइंग वार्ड में रखने से रोका

रिम्स में बुधवार को कोरोना के तीन संदिग्ध मरीज आये थे. इनमें से दो रांची के पति-पत्नी थे, जो अपना सैंपल देने के बाद चले गये. जबकि पलामू के हैदरनगर के एक 42 वर्षीय मरीज को रिम्स में भर्ती किया गया है. रिम्स प्रशासन इस संदिग्ध मरीज को अस्पताल के पेइंग वार्ड में भर्ती करना चाहता था. रिम्स के अधीक्षक ने मरीज को भर्ती करने के लिए पेइंग वार्ड का निरीक्षण भी किया था. लेकिन इसकी खबर लालू प्रसाद यादव को मिल गयी. उन्होंने रिम्स के अधिकारियों को कहा कि वे कोरोना के संदिग्ध मरीज को पेइंग वार्ड में एडमिट न करें. इसके बाद मरीज को आइसोलेशन वार्ड में एडमिट किया गया है.

कमरे से बाहर नहीं निकले लालू

रिम्स के एक कर्मचारी ने बताया कि कोरोना के संदिग्ध मरीज के भर्ती होने की खबर मिलने के बाद लालू प्रसाद .यादव गुरूवार को अपने वार्ड से बाहर नहीं निकले. लगभग हर रोज वे पेइंग वार्ड से सटे कॉटेज के गलियारे में टहलते हैं. लेकिन गुरूवार को वे टहलने नहीं निकले. लालू प्रसाद यादव के दैनिक रूटीन में पेइंग वार्ड के बाहर धूप में बैठना और नहीं नाश्ता करना शामिल है. वे वहीं मुलाकातियों से भी मिलते रहे हैं. लेकिन कल वे धूप में भी निकल कर बैठने नहीं गये.

टैग्स