ब्रेकिंग
सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीसिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजी

कोरोना संक्रमण के बीच तेजस्वी ने बुलाई राजद नेताओं की बैठक, बेरोजगारी यात्रा समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा

PATNA : कोरोना के संक्रमण के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आज पार्टी के नेताओं को बैठक के लिए बुलाया है. बेरोजगारी हटाओ रैली के लिए तेजस्वी यादव ने आज पार्टी के वरिष्ठ ने

कोरोना संक्रमण के बीच तेजस्वी ने बुलाई राजद नेताओं की बैठक, बेरोजगारी यात्रा समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा
First Bihar
2 मिनट

PATNA : कोरोना के संक्रमण के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आज पार्टी के नेताओं को बैठक के लिए बुलाया है. बेरोजगारी हटाओ रैली के लिए तेजस्वी यादव ने आज पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को दस सर्कुलर आवास बुलाया है. इन नेताओं के साथ तेजस्वी की बैठक होनी है और बेरोजगारी हटाने वाली यात्रा को लेकर रणनीति बननी है.


राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी 10 सर्कुलर आवास पहुंचे हैं. जगदानंद सिंह ने कहा कि जनगणना की तैयारी पर विलंब हो रही है. नीतीश कुमार अभी तक बैठक और तैयारी की बात कर रहे हैं. विधानसभा का निर्णय हो चुका है. दो दो बार बैठक हो चुका है. दिल्ली जाने के बाद भी केंद्र की हुकूमत ने जातीय जनगणना कराने के बाद अब तक नहीं मानी है. अब निर्णय नीतीश कुमार को लेनी है. नीतीश जी अब इस बात को लेकर वह सर्वदलीय बैठक करना चाहते हैं.


जगदानंद सिंह ने बताया कि बेरोजगारी हटाओ यात्रा की समीक्षा बैठक की जाएगी. इस बैठक में निर्णय लिया जायेगा कि कैसे यात्रा की शुरुआत करनी है.


बता दें कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अक्टूबर महीने में ही इस बात का ऐलान किया था कि वह बिहार में देश का सबसे बड़ा बेरोजगार रैला करेंगे. 27 अक्टूबर को तेजस्वी ने इस बात की घोषणा की थी और आगामी 14 जनवरी को खरमास खत्म होने के बाद तेजस्वी बिहार दौरे पर निकलने की तैयारी में थे. लेकिन में कोरोनावायरस की लहर ने तेजस्वी की सारी प्लानिंग को गड़बड़ कर दिया है.  

टैग्स