ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

कोरोना के तीसरे लहर को लेकर सुशील मोदी ने दी नीतीश कुमार को गंभीर सलाह, बच्चों को बचाने के लिए अभी से इंतजाम करे सरकार

PATNA : बिहार समेत लगभग पूरे देश में कोरोना के तीसरे लहर ने कहर बरपा रखा है. इस बीच सूबे के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने नीतीश कुमार को गंभीर सलाह दे दी है. सुशील मोदी ने

कोरोना के तीसरे लहर को लेकर सुशील मोदी ने दी नीतीश कुमार को गंभीर सलाह, बच्चों को बचाने के लिए अभी से इंतजाम करे सरकार
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार समेत लगभग पूरे देश में कोरोना के तीसरे लहर ने कहर बरपा रखा है. इस बीच सूबे के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने नीतीश कुमार को गंभीर सलाह दे दी है. सुशील मोदी ने नीतीश से कहा है कि वे कोरोना की तीसरी लहर से बच्चों को बचाने के लिए अभी से इंतजाम कर लें.


अभी से तैयारी रखें नीतीश
सुशील मोदी ने गुरूवार को दिये गये बयान में कहा है कि कोरोना की तीसरी लहर की भी आशंका जतायी जा रही है. विशेषज्ञ चेतावनी दे रहे हैं कि इसमें बच्चे संक्रमित होंगे. सुशील मोदी ने कहा है कि कोरोना की तीसरी लहर में बच्चों के संक्रमित होने की आशंका को देखते हुए सरकार को कोविड अस्पतालों में बच्चों के लिए अलग वार्ड और आइसीयू बनाने की तैयारी अभी से करनी चाहिए.


बिहार में बच्चों के टीके का हो रहा है ट्रायल
सुशील मोदी ने कहा कि देश में 2 साल से 18 साल तक के बच्चों के लिए कोरोना के टीके की तैयारी चल रही है.  बच्चों के टीकाकरण को लेकर विशेषज्ञों की राय को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने भारत बॉयोटेक को टीके के दूसरे एवं तीसरे चरण के क्लिनिकल परीक्षण की अनुमति दी है. अच्छी बात है कि क्लिनिकल ट्रायल के लिए जिन केंद्रों को चुना गया है, उनमें पटना का एम्स भी शामिल है. 


नरेंद्र मोदी सरकार की तारीफ
सुशील मोदी ने कहा है कि कोरोना टीकाकरण में केंद्र सरकार बेहतर काम कर रही है. कोरोना की दूसरी लहर के बीच भारत सरकार ने 114 दिनों में 17 करोड़ डोज लगवा कर सबसे तेज टीकाकरण का रिकार्ड बनाया. वहीं सिर्फ 11 दिनों में 18 पार के लगभग 25 लाख युवाओं को भी पहली डोज लगा दी गई है.

टैग्स