ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

कांग्रेस में टूट पर बिहार के डिप्टी सीएम का बड़ा बयान, कहा - अपने विधायकों को बंधुआ मजदूर समझते हैं राहुल गांधी

DELHI : बिहार सरकार के नए डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कांग्रेस ले अंदर होने वाली टूट को लेकर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने इसको लेकर राहुल गांधी पर भी बड़ा आरोप लगाकर जोरद

कांग्रेस में टूट पर बिहार के डिप्टी सीएम का बड़ा बयान, कहा - अपने विधायकों को बंधुआ मजदूर समझते हैं राहुल गांधी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DELHI : बिहार सरकार के नए डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कांग्रेस ले अंदर होने वाली टूट को लेकर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने इसको लेकर राहुल गांधी पर भी  बड़ा आरोप लगाकर जोरदार निशाना साधा है। सिन्हा ने कहा कि- बिहार में पूर्ण बहुमत से एनडीए की सरकार बनने के बाद भी  कांग्रेस में लोग डरे हुए हैं। हकीकत यह है कि-  उन्हें अपने विधायकों पर भरोसा नहीं है। वे अपने विधायकों को बंधुआ मजदूर समझते हैं


दरअसल, राजधानी दिल्ली में भाजपा के शीर्ष नेता से मुलाकात करने पहुंचे बिहार के उपमुख्यमंत्री से कांग्रेस में अंदर टूट होने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि-  बिहार में पूर्ण बहुमत से एनडीए की सरकार बनने के बाद भी  कांग्रेस में लोग डरे हुए हैं। हकीकत यह है कि उन्हें अपने विधायकों पर भरोसा नहीं है। वे विधायकों का अपमान करते हैं। कांग्रेस को इस सोच से मुक्त होना चाहिए कि विधायक एक बंधुआ मजदूर है। विधायक जनता का फैसला लाते हैं। और उन्हें अपना निर्णय स्वयं लेने में सक्षम होना चाहिए। 


मालूम हो कि, विजय सिन्हा का ये बयान उस समय आया है। जब कांग्रेस विधायकों की किसी संभावित टूट को रोकने के लिए पार्टी आलाकमान ने नई रणनीति तय की है। और बदली परिस्थिति में बिहार विधानसभा में नई एनडीए सरकार के विश्वासमत हासिल करने का कार्यक्रम तय होते ही कांग्रेस ने अपने विधायकों को दिल्ली बुला लिया है। शनिवार को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दिल्ली पहुंचनेवाले सभी विधायकों के साथ बैठक की।


जानकारी के मुताबिक, बीते कल दिल्ली में बिहार कांग्रेस के विधायकों के साथ बैठक कर एक नई रणनीति तैयार की गई है। पार्टी को एकजुट रखने और किसी प्रकार की टूट से बचाने को लेकर बिहार के कांग्रेसी विधायकों को प्रदेश से बाहर रखा जायेगा। अब कांग्रेस के विधायक बिहार विधानसभा के सत्र आरंभ होने के समय ही पटना पहुंचेंगे। वे फ्लोर टेस्ट में एनडीए सरकार के विश्वास प्रस्ताव के खिलाफ वोट करेंगे। अब इसी मामले पर विजय सिन्हा ने कांग्रेस पर हमला बोला है। 


आपको बताते चलें कि, नीतीश कुमार के नेतृत्व में नवगठित एनडीए सरकार 12 फरवरी को बजट सत्र के पहले दिन विश्वास मत हासिल करेगी। जिसमें दोनों सदनों के सदस्यों के संयुक्त सत्र में राज्यपाल का संबोधन भी होगा। जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने 28 जनवरी को नौवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। उनके साथ 8 मंत्रियों ने भी शपथ ली थी। सीएम नीतीश समेत आठों मंत्रियों के विभागों का बंटवारा भी हो गया है।