ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

कांग्रेस की इफ्तार पार्टी आज, नीतीश -तेजस्वी यादव होंगे शामिल, इन बातों पर भी होगी चर्चा

PATNA : मुस्लिमों का पवित्र महीना रमजान चल रहा है। इसके साथ ही आगामी दो सालों में दो चुनाव भी होने हैं। इस लिहाजा बिहार की राजनीतिक पार्टियां भी अपने वोटरों को लुभाने के लिए कई दां

कांग्रेस की इफ्तार पार्टी आज, नीतीश -तेजस्वी यादव होंगे शामिल, इन बातों पर भी होगी चर्चा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : मुस्लिमों का पवित्र महीना रमजान चल रहा है। इसके साथ ही आगामी दो सालों में दो चुनाव भी होने हैं। इस लिहाजा बिहार की राजनीतिक पार्टियां भी अपने वोटरों को लुभाने के लिए कई दांव चल रही है। इसी कड़ी में बिहार में इफ्तार पार्टियों का खूब आयोजन हो रहा है। सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और जीतन राम मांझी के बाद अब कांग्रेस बुधवार को दावत-ए-इफ्तार देगी।


बिहार कांग्रेस की ओर से बुधवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया है। इसको लेकर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह की ओर से महागठबंधन के शीर्ष नेताओं सहित बड़े नेताओं को आमंत्रित किया गया है। इसमें बिहार में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के भी शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। अगर वो शामिल होते हैं तो इस दौरान कैबिनेट में जगह देने की बात पर भी चर्चा हो सकती है। 


वहीं, पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता असितनाथ तिवारी ने बताया कि देश में सांप्रदायिकत ताकतें सौहार्दपूर्ण वातावरण में जहर घोलने का काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि, ऐसे मौके में कांग्रेस पार्टी दावत-ए-इफ्तार के माध्यम से समाज में आपसी भाईचारे के माहौल को मजबूत करने में जुटी है। बुधवार को आयोजित दावत में बड़ी संख्या में राजनेता शामिल होंगे।


मालूम हो कि, इससे पहले, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीएम आवास में इफ्तार पार्टी दी थी। जिसमें महागठबंधन के सभी नेता शामिल हुए। इस पार्टी में उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सीएम के साथ-साथ नजर आए। हालांकि, इस इफ्तार में भाजपा शामिल नहीं हुई। वहीं, राबड़ी देवी के आवास पर भी इफ्तार का आयोजन हुआ था। जिसमें चिराग पासवान भी नजर आए थे। 


आपको बताते चलें कि, बिहार में इन दिनों को राजनीतिक इफ्तार पार्टी चल रही है। जिसमें महागठबंधन में शामिल नेता एक-दूसरे के यहां जा रहे हैं। जबकि कुछ सप्ताह पहले तक भाजपा के नेता भी इफ्तार में शामिल नहीं हो रहे थे। लेकिन,अमित शाह से मिलने बाद बिहार में इफ्तार पार्टी आयोजित करने पर भाजपा के नेता भी इसमें शामिल हुए थे।