ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

होली के बाद शुरू होगा कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा का अंतिम चरण, प्रियंका गांधी आएंगी बिहार, राहुल गांधी ने बनाई दुरी

PATNA : बिहार में होली के बाद मार्च के महीने में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आखिरी चरण की भारत जोड़ो यात्रा शुरू होगी। यह यात्रा पटना के फुलवारीशरीफ से शुरू होकर यात्रा बोधगया त

होली के बाद शुरू होगा कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा का अंतिम चरण,  प्रियंका गांधी आएंगी बिहार,  राहुल गांधी ने बनाई दुरी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में होली के बाद मार्च के महीने में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आखिरी चरण की भारत जोड़ो यात्रा शुरू होगी। यह यात्रा पटना के फुलवारीशरीफ से शुरू होकर यात्रा बोधगया तक पहुंचेगी। लेकिन, इसमें सबसे बड़ी बात यह है कि यात्रा के समापन के दिन राहुल गांधी बिहार नहीं आने वाले हैं। उनकी जगह कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के कार्यक्रम में शामिल होने की उम्मीद है। इससे पहले  राहुल गांधी के बिहार आने की बात कही जा रही थी।


दरअसल, प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में पदयात्रा के तीसरे चरण पर चर्चा हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रियंका गांधी की तरफ से इस कार्यक्रम में शामिल होने के स्पष्ट संकेत मिले हैं। बिहार के लोग भी लम्बे अरसे से प्रियंका गांधी को देखना और सुनना चाहते हैं। इस लिहाज से प्रदेश कांग्रेस की पदयात्रा का समापन कार्यक्रम बेहद अहम माना जा रहा है।


प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि, भारत जोड़ो यात्रा के लिए संबंधित जिला व प्रखंड अध्यक्षों समेत प्रदेश स्तर के नेताओं की जिम्मेदारी भी तय कर दी है।  अध्यक्ष ने स्पष्ट कर दिया है कि पार्टी और जनता के लिए काम करने वाले नेता और कार्यकर्ता ही संगठन में महत्व पायेंगे। पूर्व में इस यात्रा का चौथा चरण 25-26 फरवरी से संभावित था। लेकिन, पार्टी का राष्ट्रीय महाधिवेशन छत्तीसगढ़ में होने कारण चौथे चरण की यात्रा की तिथि को विस्तार दिया गया।


आपको बताते चलें कि, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर बिहार कांग्रेस ने भी पदयात्रा शुरू की गई। इसके दो चरण पूरे हो चुके हैं। यात्रा की शुरुआत 5 जनवरी को बांका के मंदार पर्वत से हुई थी। यात्रा का समापन मार्च में गया जिले के बोधगया में होना है, जिसमें पहले राहुल गांधी के शामिल होने की बात कही जा रही थी। मगर अब प्रियंका गांधी वाड्रा आएंगी।