ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

कांग्रेस की हार के बाद CM नीतीश ने तोड़ी चुप्पी, कहा .... एक साथ काम में लगे सभी पार्टी, I.N.D.I.A. की मीटिंग में होंगे शामिल

PATNA : आज कल में खबर छप रहा था कि हम नहीं जा रहे हैं इंडिया गठबंधन की मीटिंग में। लेकिन हम तो बात ही दिए थे कि और भी लोग रहेंगे हम भी रहेंगे। हम तो चाहते हैं की तेजी से लोग क

कांग्रेस की हार के बाद CM नीतीश ने तोड़ी  चुप्पी, कहा .... एक साथ काम में लगे सभी पार्टी, I.N.D.I.A. की मीटिंग में होंगे शामिल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : आज कल में खबर छप रहा था कि हम नहीं जा रहे हैं इंडिया गठबंधन की मीटिंग में। लेकिन हम तो बात ही दिए थे कि और भी लोग रहेंगे हम भी रहेंगे। हम तो चाहते हैं की तेजी से लोग करें काम। हम तो बार बार बोल रहे हैं कि हमको कुछ नहीं चाहिए। हम तो बस इतना बोल रहे हैं कि सबलोग एक साथ काम में लगिए। मेरे जाने की बात रही तो हमको सर्दी - खांसी,बुखार गो गया था इसलिए कहीं जा नहीं रहे थे बाकी हम तो शामिल होंगे ही इंडी गठबंधन की मीटिंग में इसमें कहां कोई बात है।   यह बातें बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने खुद के विपक्षी गठबंधन की मीटिंग में शामिल होने से जुड़े सवालों पर कहा है। 


दरअसल, सीएम नीतीश से जब यह सवाल किया गया कि देश की मांग है आप नेतृत्व करें तो इसके जब आपने उन्होंने कहा कि - नहीं यह सब बेकार है।हमारी नहीं राय है। हम नहीं ई सब चाहते हैं।अब कोई जो बोलना चाहता है तो बोले। हम तो चाहते हैं कि सबलोग साथ आकार काम करें।


इसके अलावा जब उनसे सवाल किया गया कि इंडिया गठबंधन में रीजनल पार्टी की क्या भूमिका होनी चाहिए तो नीतीश कुमार ने कहा कि इसको लेकर आपस में बैठक कर बातचीत की जानी चाहिए। लेकिन अभी कुछ भी करना उचित नहीं ना होगा। मीटिंग होगा तो उसमें यह सब चीज कहीं जाएगी मीटिंग के बाद सब चीज आपको बता भी दिया जाएगा। हम तो सबको कह रहे हैं की बहुत अच्छे ढंग से तेजी से काम कीजिए।


वहीं पांच राज्यों के चुनाव में कांग्रेस की तीन राज्य में हुई हर पर नीतीश कुमार ने कहा कि हर राज्य को अपना अधिकार है मतदान करने का। पिछले बार देखे नहीं कांग्रेस वाला कई जगह जीता था इस बार भी मान लीजिए एक जगह तो जीत हुई है  ना। कांग्रेस को भी कम वोट नहीं आया है अच्छा ही वोट आया है। इसलिए इन सब चीजों पर कोई खास चर्चा नहीं है। हार जीत तो होते रहता है। 


उधर, अमित शाह के आगमन पर नीतीश कुमार ने कहा कि यह तो पुराना काम रहा है। इसमें हम शामिल होंगे ही। अमित शाह आ रहे हैं तो अच्छी बात है। हम जाएंगे उस मीटिंग में शामिल होंगे उसमें कोई बात थोड़े न है।  बैठक है अमित शाह आ रहे हैं ये अच्छी बात है।  ये सब तो चलते ही रहता है।