ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

सीएम नीतीश ने तेजस्वी से बात कर ली लालू के स्वास्थ्य की जानकारी, कुढ़नी पर बोले .. जनता मालिक, हर फैसला स्वीकार

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के पुण्यतिथि पर आयोजित राजकीय समारोह में भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान नीती

सीएम नीतीश ने तेजस्वी से बात कर ली लालू के स्वास्थ्य की जानकारी, कुढ़नी पर बोले .. जनता मालिक, हर फैसला स्वीकार
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बाबा  साहेब भीमराव अंबेडकर के पुण्यतिथि पर आयोजित राजकीय समारोह में भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान नीतीश कुमार के साथ बिहार सरकार के कई मंत्री भी मौजूद रहे। वहीं, इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने बाबा साहेब अंबेडकर को याद करते हुए कहा कि, अंबेडकर जी ने इतने अच्छे ढंग से समाज की रचना कि जिसमें सभी को बराबरी का हिस्सेदारी तय है। उनके प्रति हमारे मन में बहुत भाव है। इसके आलावा उन्होंने खुद में कटिहार दौरे के बारे में भी जानकारी साझा किया। 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि, बाबा साहेब संविधान के रचयिता थे। उनके ही कारण आज गरीब को पढ़ने का मौका मिल रहा है। समाज का हर एक तबका उनको दिल से याद रखता है। हमलोग तो बचपन से बाबा साहेब को मानते आ रहे हैं, उनके प्रति हमारे मन में बहुत बड़ा भाव है। उन्होंने अपने संबिधान में हर एक  जाती,धर्म, समाज को बराबर का हक़ दिया। 


इसके आगे सीएम ने अपने कटिहार दौरे को लेकर कहा कि, यहां के बारे में हमारे विधायक और कुछ अन्य लोगों के जरिए भी यह जानकारी मिल रही थी कि गंगा नदी के बहाव के कारण कटिहार का कुछ इलाका का कटाब हुआ है, इसी के बचाव पर कैसे काम होगा, उसके निरीक्षण के लिए हमारा जाना तय हुआ है। 


इसके साथ उन्होंने बीते रात राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव के हुए किडनी ट्रांसप्लांट को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि, लालू यादव की सेहत की जानकारी हमने फोन करके ली है। हमारी बात तेजस्वी से हुई थी। इसके साथ ही मेरे द्वारा लालू प्रसाद यादव के डॉक्टर और परिवार के सदस्यों से भी बातचीत कि गई। लालू प्रसाद यादव की सेहत बहुत अच्छी है।  इसके आलावा उन्होंने हाल ही में देश के दो राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि, मुख्यमंत्री ने कहा जनता मालिक है। इसके साथ ही उन्होंने  कुढ़नी के चुनाव परिणाम पर भी कहा कि, जनता मालिक है, वो जो फैसला देगी हमें उसे सहज तरीके से स्वीकार होगा। हम इस पर कभी नहीं बोलते हैं। 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता