ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

CM नीतीश से मिले गिरिराज सिंह : लोकसभा चुनाव को लेकर हुई चर्चा, कहा - लक्ष्य की प्राप्ति के लिए होगा अथक परिश्रम को तैयार

PATNA : भारतीय जनता पार्टी द्वारा बिहार के बेगुसराय लोकसभा सीट से एक बार फिर कैंडिडेट बनें केन्द्रीय मंत्री और वर्तमान सांसद गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की ह

CM नीतीश से मिले गिरिराज सिंह : लोकसभा चुनाव को लेकर हुई चर्चा, कहा - लक्ष्य की प्राप्ति के लिए होगा अथक परिश्रम को तैयार
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

PATNA : भारतीय जनता पार्टी द्वारा बिहार के बेगुसराय लोकसभा सीट से एक बार फिर कैंडिडेट बनें केन्द्रीय मंत्री और वर्तमान सांसद गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की है। इन दोनों नेताओं की मुलाकात काफी सुखद रही है। इस मुलाकात को लेकर गिरिराज सिंह ने कहा कि उनकी मुलाकात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से हुई। हमारी बातचीत संभावनाओं से भरी रही। 


गिरिराज सिंह ने कहा कि- एनडीए के रूप में हमने बिहार की सभी 40 सीटें जीतने की अपनी साझा प्रतिबद्धता पर चर्चा की। हम सब मिलकर बिहार की प्रगति और समृद्धि के लिए समर्पित हैं और अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए अथक परिश्रम करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। जानकारी हो कि, लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने उम्मीदवारों की पांचवी लिस्ट जारी कर दी है. इसमें बिहार, आंध्र प्रदेश, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, मिजोरम, ओडिशा, राजस्थान, सिक्किम, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल की 111 सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है।  इस लिस्ट में बिहार के बेगुसराय लोकसभा सीट वापस से गिरिराज सिंह को दिया गया है। 


मालूम हो कि,  2014 जब देश में मोदी लहर चल रही थी तो उस वक्त गिरिराज सिंह ऐसे नेता थे जो मोदी के समर्थन में सबसे ज्यादा आक्रामक थे। जीते तो गिरिराज राज्य मंत्री बने। उसके बाद  2019 में दोबारा जीत मिली तो गिरिराज कैबिनेट मंत्री बन गए ।  गिरिराज शुरू से ही  लालू को लेकर बहुत आक्रामक रहते थे। गिरिराज सिंह पूर्व में बिहार सरकार में सहकारिता, पशुपालन और मत्स्य संसाधन विकास मंत्री के रूप में भी कार्य किया है । 


आपको बताते चलें कि, सिंह 2005 से 2010 तक बिहार सरकार में सहकारिता मंत्री और 2010 से 2013 तक पशुपालन मंत्री के रूप में कार्य किया। वह शुरू से ही नरेंद्र मोदी के कट्टर समर्थक रहे हैं । उन्होंने लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद के लिए मोदी का सार्वजनिक तौर पर समर्थन किया।  गिरिराज सिंह  2019 के लोकसभा चुनाव में सीपीआई उम्मीदवार कन्हैया कुमार को हराने के बाद नवगठित पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन मंत्रालय के कैबिनेट मंत्री बने । उसके बाद जुलाई 2021 में, कैबिनेट फेरबदल के बाद वह नरेंद्र सिंह तोमर की जगह दूसरे मोदी मंत्रालय में ग्रामीण विकास मंत्री और पंचायती राज मंत्री बने।