ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

CM नीतीश ने सौंपी अहम जिम्मेदारी : मदरसा बोर्ड के नए चेयरमैन बने सलीम परवेज, लालू के करीबी को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

PATNA : बिहार की महागठबंधन सरकार के पिछले कई महीनों से शिक्षा विभाग और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग अंतर्गत आने वाले बोर्ड और आयोग के अध्यक्षों के गठन को लेकर जो पेंच फंसा हुआ था। अब यह

CM नीतीश ने सौंपी अहम जिम्मेदारी : मदरसा बोर्ड के नए चेयरमैन बने सलीम परवेज, लालू के करीबी को भी मिली बड़ी  जिम्मेदारी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार की महागठबंधन सरकार के पिछले कई महीनों से शिक्षा विभाग और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग अंतर्गत आने वाले बोर्ड और आयोग के अध्यक्षों के गठन को लेकर जो पेंच फंसा हुआ था। अब यह मामला सुलझ गया है। विभाग के तरफ से इसके लिए नाम तय कर ले लिए गए हैं और जो नाम पर मुहर लगी है उनमें  राजद सुप्रीमो लालू यादव के सबसे करीबी कहे जाने वाले भोला यादव को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। इसके आलावा राजद के पूर्व विधायक को भी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। जबकि सलीम परबेज को शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले मदरसा बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा विधानसभा और विधानपरिषद के कई मेंबर को इस में सदस्य बनाया गया है।


दरअसल, पिछले कई दिनों से नीतीश सरकार ने कई बोर्ड और निगमों का किया पुनर्गठन को लेकर समीक्षा कर रहे थे। इसके बाद इन निगमों और बोर्डे के अध्यक्ष समेत मेंबर का पुनर्गठन कर लिया गया है। महागठबंधन सरकार बनने के एक साल बाद जेडीयू और आरजेडी के कई नेताओं को इसमें एडजेस्टमेंट मिला है। इसको लेकर जो अधिसूचना जारी की गई है उसके मुताबिक़ बिहार राज्य संस्कृत बोर्ड का अध्यक्ष भोला यादव को बनाया गया है। जबकि बिहार राज्य महादलित आयोग के अध्यक्ष राज्य सरकार के पूर्व मंत्री  संतोष निराला को बनाया गया है।

CM नीतीश ने सौंपी अहम जिम्मेदारी : मदरसा बोर्ड के नए चेयरमैन बने सलीम परवेज, लालू के करीबी को भी मिली बड़ी  जिम्मेदारी


वहीं, शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले मदरसा बोर्ड का अध्यक्ष जेडीयू नेता और नीतीश के भरोसेमंद कहे जाने वाले पूर्व एमएलसी सलीम परवेज को बनाया गया है। इस बोर्ड के मेंबर के रूप में माले विधायक महबूब आलम को भी जगह दी गई है। इसके आलावा सैयद रुकनुद्दीन अहमद और खालिद अनवर को भी मेंबर बनाया गया है।

CM नीतीश ने सौंपी अहम जिम्मेदारी : मदरसा बोर्ड के नए चेयरमैन बने सलीम परवेज, लालू के करीबी को भी मिली बड़ी  जिम्मेदारी

जबकि, बिहार राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार बने हैं। वहीं,  बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी रियाज़ुल हक़ को दिया गया है। अल्पसंख्यक अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी नौशाद आलम को दी गई है। वहीं, पूर्व सांसद अश्वमेध देवी महिला आयोग की अध्यक्ष बनी है। 


रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता