ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

CM नीतीश ने पटना में महाराणा प्रताप की मूर्ति का किया अनावरण, बोले ... नई पीढ़ी के लोग जानें इनकी ताकत

PATNA : बिहार की राजधानी पटना के एसपी वर्मा रोड के पास स्वामीनंद चौराहे पर शूरवीर महाराणा प्रताप की साढ़े 10 फीट की प्रतिमा स्थापित की गई है। ये प्रतिमा एक कांस्य प्रतिमा है। जिसमे

CM नीतीश ने पटना में महाराणा प्रताप की मूर्ति का किया अनावरण, बोले ... नई पीढ़ी के लोग जानें इनकी ताकत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार की राजधानी पटना के एसपी वर्मा रोड के पास स्वामीनंद चौराहे पर शूरवीर महाराणा प्रताप की साढ़े 10 फीट की प्रतिमा स्थापित की गई है। ये प्रतिमा एक कांस्य प्रतिमा है। जिसमें महाराणा प्रताप को घोड़े पर सवार दिखाया गया है। यह प्रतिमा कल बनकर तैयार हुई और अब आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस प्रतिमा का अनावरण किया। 


बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महाराणा प्रताप की मूर्ति का अनावरण किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि, इनका समाज में बहुत बड़ा योजदान है। इनको लेकर राज्य में हमेशा कार्यक्रम होते रहता है। लेकिन, हमलोगों के मन में यह बात थी कि इनका हमारे यहां राजकीय समारोह मनाया जाए और इसी को लेकर आज इनकी मूर्ति को लगाया गया है। हमारी चाहत है कि, नए पीढ़ी के लोग  भी इनकी मूर्ति को देखें और इनके बारे में जाने।


बता दें कि, इस प्रतिमा को बनाने में और इस गोलंबर के सौंदर्यीकरण में लगभग 92 लाख रुपये का खर्च आया है। मूर्ति के आस पास खाली जगहों पर लैंडस्केपिंग का काम किया गया है।  जहां घास भी लगाए गए हैं। गोलंबर का एरिया लगभग 6000 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है, जहां टाइल्स लगाकर उसे फिनिशिंग लुक दिया गया है। बाद में इस जगह पर एक फाउंटेन भी लगाया जाएगा। रंगीन लाइटों से इस गोलंबर को सजाया जाएगा।


वहीं, सीएम द्वारा शूरवीर महाराणा प्रताप की प्रतिमा का आवरण करने के दौरान उनके साथ उपमुख्यमंत्री  तेजस्वी यादव, मंत्री संजय झा विजय कुमार चौधरी,  अशोक चौधरी,  लेसी सिंह के अलावा विधान पार्षद  विजय सिंह,लोकप्रकाश सिंह, मंजीत सिंह, छोटू सिंह,ओमप्रकाश सिंह  सहित बड़ी संख्या में पार्टी नेता मौजूद रहे।