ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

CM नीतीश ने JDU नेताओं के साथ शुरू की बड़ी बैठक, मुख्यमंत्री आवास में तैयार हो रही ख़ास रणनीति

PATNA : बिहार की सियासत में कुछ दिन पहले ही तख्तापलट हुआ है। इसके बाद वापस से सीएम नीतीश ने महागठबंधन का साथ छोड़ कर एनडीए का दामन थाम लिया है। जिससे बिहार में बयानबाजियों का दौर श

CM नीतीश ने JDU नेताओं के साथ शुरू की बड़ी बैठक, मुख्यमंत्री आवास में तैयार हो रही ख़ास रणनीति
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार की सियासत में कुछ दिन पहले ही तख्तापलट हुआ है। इसके बाद वापस से सीएम नीतीश ने महागठबंधन का साथ छोड़ कर एनडीए का दामन थाम लिया है। जिससे बिहार में बयानबाजियों का दौर शुरू हो गया है। सीएम नीतीश विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं। इन सबके बीच आज सीएम नीतीश ने अपने आवास पर सभी जदयू नेताओं को बुलाया है। सीएम पार्टी के अधिकारियों के साथ बैठक करने वाले हैं। इस बैठक में जिला अध्यक्ष से लेकर पूर्व विधायक तक शामिल हैं। 


दरअसल, सीएम नीतीश ने सभी पदाधिकारियों से उनके क्षेत्र में चल रहे माहौल की जायजा लेने के लिए अपने आवास बुलाया है। सीएम ने महागठबंधन को छोड़ अब बीजेपी के साथ सरकार बना ली है। ऐसे में जनता में सीएम नीतीश को लेकर किस तरह की चर्चाएं हो रही है यह जानने के लिए सीएम ने सभी नेताओं को बुलाया है। 


इसके साथ ही साथ ही सीएम लोकसभा और विधान सभा चुनाव को लेकर भी नेताओं के साथ चर्चा करेंगे। मालूम हो कि,नए सरकार की गठन होने के बाद पहली बार सीएम ने सभी नेताओं को आवास पर बुलाया है। सीएम लोकसभा चुनाव को लेकर आगे की रणनीति बनाएंगे। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा भी पहुंचे हैं।