ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

सीएम नीतीश ने अटल को किया याद, कहा - मुझ पर था बहुत भरोसा, दे रखी थी बड़ी जिम्मेदारी

PATNA : देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की आज यानी 25 दिसंबर को 98वीं जयंती है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित पूरी कैबिनेट ने वाजपेयी के समाधि

सीएम नीतीश ने अटल को किया याद, कहा -  मुझ पर था बहुत भरोसा, दे रखी थी बड़ी जिम्मेदारी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की आज यानी 25 दिसंबर को 98वीं जयंती है। देश के  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित पूरी कैबिनेट ने वाजपेयी के समाधि स्थल 'सदैव अटल' पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही कई राज्यों में भी अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती राजकीय समारोह के रूप में मनाई जा रही है।  इसी कड़ी में अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी श्रद्धांजलि अर्पित किया। इसके साथ ही उन्होंने नीतीश कुमार ने अटल जी के साथ के दिनों को भी याद किया। 


बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अटल विहारी वाजपेयी को याद करते हुए कहा कि , मैं उनको कभी भी भूल नहीं सकता हूं। मुझे बहुत मानते थे अटल बिहारी वाजपई। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, जब देश में उनकी सरकार बनी तो मैं भी उनके साथ हो लिया। उनके शासन में देश के अंदर इतना विकास हुआ कि, उसको भुला नहीं जा साकता है। वो मुझे इतना मानते थे कि, मुझपर भरोसा कर तीन विभागों कि जिम्मेदारी मुझको दी थी। उन्होंने अपने समय में जो काम करवाया और हमारे तरफ से जो भी प्रस्ताव दिया गया उसे सहज स्वीकार किया गया। 


इसके आलावा सीएम ने कर्मचारी चयन आयोग पेपर लिक मामले में मामले में कहा कि, इस मामले की जांच काफी तेजी से चल रही है। इस मामले में गिरफ़्तारी भी हुई है। मुझे यह जानकारी हुई थी की परीक्षा शुरू होने के एक घंटे के बाद सवाल सोशल मिडिया पर आया है। जिसके बाद मैंने तुरंत इस मामले में जांच करने को कहा और अब इसमें लोगों की गिरफ़्तारी हो रही है। इसको लेकर किसी को भी फ़िक्र करने की जरूरत नहीं है। इसके आलावा राहुल गांधी की यात्रा पर बोले नीतीश कुमार हम वह सब नहीं जानते।


इसके आलावा उन्होंने अपनी आगामी राज्य यात्रा को लेकर लेकर कहा कि, अभी इसका रोडमैप तैयार किया जा रहा है। सबकुछ तय हो जाने के उपरांत इस पर अंतिम मुहर लगेगा। अभी इसकी तारीख को लेकर मंथन किया जा रहा है। सबकुछ तय कर लिया जाएगा तो इसकी जानकारी सार्वजनिक कर दिया जाएगा। अभी फिलहाल इसको लेकर कोई भी निर्णय नहीं हुआ है।