ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

CM नीतीश कुमार की तबीयत में सुधार, 4 दिसंबर को लगेगा जनता दरबार; DM को जारी हुआ आदेश

PATNA : बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबीयत में सुधार हुई है। ऐसे में सीएम अपनी तबीयत में सुधार के बाद क बार फिर से जनता दरबार शुरू हो रहा है। जिसमें राज्य के आम आवाम की स

CM नीतीश कुमार की तबीयत में सुधार, 4 दिसंबर को लगेगा जनता दरबार; DM को जारी हुआ आदेश
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबीयत में सुधार हुई है। ऐसे में सीएम अपनी तबीयत में सुधार के बाद क बार फिर से जनता दरबार  शुरू हो रहा है। जिसमें राज्य के आम आवाम की समस्याओं के समाधान के लिए नीतीश कुमार लोगों के बीच उपलब्ध होंगे। सोमवार यानी 4 दिसंबर को नीतीश कुमार जनता दरबार कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसको लेकर कैबिनेट विभाग ने शुक्रवार को अधिसूचना जारी की है। 


दरअसल, कैबिनेट विभाग के अपर सचिव निशीथ वर्मा ने जनता दरबार कार्यक्रम को लेकर पत्र भेजकर सभी जिलाधिकारियों को जानकारी दी है। इसके साथ ही इसे अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी है। अधिसूचना और डीएम को भेजे गये पत्र के मुताबिक 4 दिसंबर को जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम आयोजित होगा। इस दिन महीने के पहले सोमवार के लिए निर्धारित विभागों और विषयों से संबंधित मामले लिए जाएंगे। मुख्यमंत्री निर्धारित समय पर इन विभागों से जुड़ी आम लोगों की समस्याएं सुनेंगे। 


मालूम हो कि, इससे पहले सीएम नीतीश कुमार राजगीर महोत्सव के समय बीमार हो गए थे। उसके बाद यह आयोजन स्थगित था। स्वस्थ होकर नीतीश कुमार फिर से जनता दरबार में शामिल होकर लोगों की फेस टु फेस समस्या सुनते हैं और अधिकारियों को तत्काल निर्देश देकर समाधान करवाते हैं।  ऐसे में अब सोमवार को एक बार फिर सीएम लोगों की समस्या को सुनते हुए नजर आएंगे। 


उधर, सीएम नीतीश के जनता दरबार में शामिल होने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना पड़ता है। इसमें समस्याओं का विवरण देना पड़ता है। फरियादी को ऑनलाइन ही मिलने का समय मिल जाता है। राज्य भर से फरियादी जनता दरबार में पहुंचते हैं। नीतीश कुमार अपने सामने उनकी समस्या की सुनवाई करते हैं।