ब्रेकिंग
बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीकैसी नीति: परिवहन विभाग अपने 19 अफसरों को 'पवेलियन' में बिठा कर रखा है...'अतिरिक्त प्रभार' से जिलों का चल रहा काम, ऐसे ही बिहार का खाली खजाना भरेगा ? बिहार के नगर निकायों में तैनात इन कर्मियों का होगा तबादला, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देशBPSC शिक्षिका की संदिग्ध मौत से सनसनी, घर में पंखे से लटका मिला शव; हत्या की आशंकाबिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीकैसी नीति: परिवहन विभाग अपने 19 अफसरों को 'पवेलियन' में बिठा कर रखा है...'अतिरिक्त प्रभार' से जिलों का चल रहा काम, ऐसे ही बिहार का खाली खजाना भरेगा ? बिहार के नगर निकायों में तैनात इन कर्मियों का होगा तबादला, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देशBPSC शिक्षिका की संदिग्ध मौत से सनसनी, घर में पंखे से लटका मिला शव; हत्या की आशंका

मुख्यमंत्री आवास पर CM नीतीश आज करेंगे बैठक, प्रकोष्ठ अध्यक्ष और पार्टी प्रवक्ताओं को देंगे जरूरी टास्क

PATNA : देश में अगले साल लोकसभा का चुनाव होना है और इस चुनाव को लेकर देश की तमाम राजनीतिक पार्टी अभी से ही अपनी रणनीति तैयार करने में जूट गई है। यही वजह है कि अब बिहार से सीएम नीती

मुख्यमंत्री आवास पर CM नीतीश आज करेंगे बैठक, प्रकोष्ठ अध्यक्ष और पार्टी प्रवक्ताओं को देंगे जरूरी टास्क
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : देश में अगले साल लोकसभा का चुनाव होना है और इस चुनाव को लेकर देश की तमाम राजनीतिक पार्टी अभी से ही अपनी रणनीति तैयार करने में जूट गई है। यही वजह है कि अब बिहार से सीएम नीतीश कुमार ने आज पार्टी के प्रवक्ताओं को अपने पास बुलाया है। सीएम इनसे  वन-टू-वन मुलाकात कर जमीनी ताकत को समझेंगे। सीएम आज कुल  20 पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद 25 सितंबर को को बिहार के 243 विधानसभा प्रभारी से वन-टू-वन मुलाकात करेंगे।


दरअसल, बिहार सरकार के मुखिया और जनता दल यूनाइटेड सुप्रीम नेता नीतीश कुमार लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर जुटे हुए हैं। सीएम नीतीश एक बार फिर पार्टी के नेताओं से वन-टू-वन मुलाकात कर जमीनी ताकत को समझेंगे। सीएम के पंद्रह दिनों के अंदर यह दूसरी मीटिंग होगी। नीतीश कुमार आज  शनिवार को कुल 20 पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। वहीं 25 सितंबर को बिहार के 243 विधानसभा प्रभारी से वन-टू-वन मुलाकात करेंगे।


मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को दोपहर दो बजे के बाद सीएम नीतीश कुमार विभिन्न प्रकोष्ठ के अध्यक्षों के साथ मीटिंग तय है। इस बैठक में भी पार्टी प्रवक्ताओं को भी बुलावा दिया गया है। एक अणे मार्ग में पार्टी प्रकोष्ठ अध्यक्ष और मीडिया प्रवक्ताओं के साथ बैठक है। इस दौरान सीएम यह टास्क देंगे की पार्टी के  मीडिया प्रवक्ताओं को किस तरह अपनी बात रखनी है और क्या कुछ बोलना है। 


वहीं, 25 सितंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जदयू के सभी विधानसभा प्रभारी के साथ मीटिंग तय है। एक अणे मार्ग में ही पार्टी के नेताओं के साथ बैठक करेंगे। सुबह 11 बजे से यह मुलाकात होगी। एक अणे मार्ग के सभागार मे सभी नेताओं के साथ फीडबैक लेंगे। मिली जानकारी के मुताबिक पार्टी के सभी विधानसभा प्रभारी के अलावा अब तक चुनाव लड़ चुके नेताओं के साथ मीटिंग होगी। सीएम नीतीश कुमार क्षेत्र की समस्याओं के अलावा चुनौतियों को सुनेंगे।