ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

CM नीतीश को धमकी देने वाले शख्स को पुलिस ने छोड़ा, शराब नहीं मिलने पर किया था ऐसा काम

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले युवक को रिहा कर दिया गया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास को बम से उड़ाने की धमकी

CM नीतीश को धमकी देने वाले शख्स को पुलिस ने छोड़ा,  शराब नहीं मिलने पर किया था ऐसा काम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले युवक को रिहा कर दिया गया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले शख्स पूछताछ में एक बड़ा ही चौंकाने वाला खुलासा भी हुआ है। गुजरात के सूरत से हिरासत में लिए गए अंकित कुमार से पुलिस ने की पूछताछ में कोई ठोस सबूत नहीं मिले हैं, इसलिए उसे रिहा कर दिया गया है। 


गिरफ्तार युवक ने बताया कि, होली के मौके पर वह गुजरात से बिहार स्थित अपने गांव आया था। यहां उसे पीने के लिए शराब नहीं मिली तो उसने गुस्से में आकर सीएम नीतीश कुमार को जान से मारने की धमकी दे दी थी। उसने शराब के नशे में युवक ने धमकी दी थी। जांच में उसकी कोई गलत मंशा सामने नहीं आई।


वहीं, पुलिस के अनुसार वैशाली जिले के लालगंज का रहने वाला अंकित गुजरात के सूरत में काम करता है। वह प्रतिदिन शराब का सेवन करता है। होली में जब वह अपने गांव पहुंचा तो उसे पीने के लिए शराब नहीं मिली। लिहाजा शराबबंदी लागू किए जाने से वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से नाराज  था।  युवक ने पुलिस को बताया कि गुजरात जाने के बाद उसने वहां जमकर शराब पी और गूगल से एक न्यूज चैनल का फोन नंबर निकाला। जिसके जरिए धमकी दी गई।


इधर, युवक को हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने उसके मोबाइल फोन को खंगाला। वहीं, उसके पैतृक गांव में भी युवक पर आपराधिक घटनाओं के बारे में जांच पड़ताल की गई। उसके परिजनों और साथियों से भी पूछताछ की गई। लेकिन जांच में पुलिस को युवक का ना तो कोई आपराधिक रिकॉर्ड मिला और ना ही किसी तरह के बड़ी साजिश का पता चला।