ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

CM नीतीश को CPI ने लिखी चिट्ठी; कन्हैया पर हो रहे हमले पर जतायी चिंता, मांगी सुरक्षा

PATNA : जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष और सीपीआई नेता कन्हैया कुमार पर बिहार में जन-गण-मन यात्रा के दौरान लगातार हो रहे हमले पर पार्टी ने चिंता जाहिर की है। सीपीआई ने सीएम

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष और सीपीआई नेता कन्हैया कुमार पर बिहार में जन-गण-मन यात्रा के दौरान लगातार हो रहे हमले पर पार्टी ने चिंता जाहिर की है। सीपीआई ने सीएम नीतीश कुमार को चिट्ठी लिखकर चिंता जताते हुए कन्हैया को सुरक्षा देने की मांग की है।


सीपीआई नेता डी.राजा ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार को पत्र लिखकर उनसे JNUSU के पूर्व अध्यक्ष और पार्टी सदस्य कन्हैया कुमार और उनकी जन-गण-मन यात्रा को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करने के लिए कहा। साथ ही कन्हैया कुमार की यात्रा पर हमला करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए भी कहा है।


बता दें कि जन-गण-मन यात्रा के दौरान सीपीआई नेता पर कई बार हमले हो चुके हैं। आरा में कन्हैया के काफिले पर जानलेवा हमला किया गया था। हालात ये हो गए थे कि कन्हैया को गाड़ी छोड़ कर जान बचा कर वहां से भागना पड़ा था। कन्हैया आरा में सीएए-एनआरसी के विरोध में सभा को संबोधित करने जा रहे थे।बता दें कि कन्हैया कुमार के काफिले पर इस यात्रा के दौरान आठवीं बार हमला किया गया है। 

गौरतलब है कि 5 फरवरी को सुपौल में कन्हैया कुमार के काफिले पर पथराव किया गया। पथराव में काफिले में मौजूद एक वाहन में सवार एक युवती सहित तीन लोगों को चोटें आईं थीं।वहीं इसी महीने 2 फरवरी को बिहार में ही छपरा में भी पूर्व छात्र नेता कन्हैया कुमार के काफिले पर पथराव हुआ था। वे सभा में भाग लेने जा रहे थे कि कोपा बाजार के पास 20 से 25 की संख्या में लोगों ने उनके काफिले पर पथराव कर दिया था।


टैग्स