ब्रेकिंग
बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्ष मंत्री मिथिलेश तिवारीखान सर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट इस दिन सुनाएगा फैसला; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरबिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्ष मंत्री मिथिलेश तिवारीखान सर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट इस दिन सुनाएगा फैसला; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीर

CM नीतीश की तारीफ करते नहीं थक रहे चिराग पासवान, कोरोना पर बिहार सरकार के फैसले को बताया मजबूत कदम

PATNA: एलजेपी सुप्रीमो चिराग पासवान ने कोरोना वायरस पर बिहार की नीतीश सरकार के उठाए गये कदमों की खुले दिल से सराहना की है। कल तक बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट यात्रा के दौरान बार-बार

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

PATNA: एलजेपी सुप्रीमो चिराग पासवान ने कोरोना वायरस पर बिहार की नीतीश सरकार के उठाए गये कदमों की खुले दिल से सराहना की है। कल तक बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट यात्रा के दौरान बार-बार नीतीश सरकार को घेरने वाले चिराग पासवान के सुर अब पूरी तरह बदल चुके हैं। बार-बार चिराग पासवान ये सफाई भी देते चल रहे है कि उन्होनें सीएम नीतीश कुमार के काम की खामिय़ां कभी नहीं निकाली।


देखिये वीडियो :

 

जेडीयू के निशाने पर आ चुके चिराग पासवान ने आज फिर कहा कि मैंने कभी मुख्यमंत्री के कार्यों को गलत नही कहा खामियां नही निकली। मैंने 2019 लोकसभा चुनाव के वक़्त भी मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के साथ एक मंच से घर घर बिजली पहुंची उसका जिक्र किया साथ में खेत खेत बिजली पहुंचाने की बात कही। इसका मतलब ये नही था कि मैंने ये कहा कि मौजूदा सरकार खेत मे बिजली नहीं पहुंचा पाई है। मैंने और विकास की बात कही थी। उन्होनें कहा कि कोई भी पार्टी अपना चुनावी एजेंडा तय करती है तो अपने किए गए काम को उसमें नहीं डालती बल्कि नये जो काम करेगी उसकी चर्चा करती है। मैनें भी वहीं किया है। मैनें किसी की आलोचना नहीं की है बल्कि भविष्य के योजनाओं का खाका खींचने का काम किया है।


चिराग पासवान ने कोरोना पर नीतीश के फैसले को बताया मजबूत कदम बताते हुए कहा कि ये जरूरी भी था। इस बीमारी को रोकथाम के लिए पहले से जो कदम सरकार ने उठाए हैं वो काबिले तारीफ है। इस बीमारी को फैलने से बचाने के लिए जागरूकता जरूरी है और भीड़-भाड़ से भी बचना भी जरूरी है। उन्होंनें कहा कि केन्द्र सरकार भी बार-बार अपील कर रही है। इसे देखते हुए ही उन्होनें बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट यात्रा को रोकने का फैसला लिया है। उन्होनें कहा कि यात्रा बीच में रोकने का अफसोस कार्यकर्ताओं को जरूर है लेकिन पहले कोरोना से निपटने के लिए इसे रोकना भी जरूरी था। उन्होनें यात्रा की सफलता के लिए बिहार की जनता को धन्यवाद दिया है। 


टैग्स