ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

CM नीतीश का जनता दरबार आज, इन विभागों से जुड़ी शिकायतों का करेंगे निपटारा

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज एक बार फिर से जनता दरबार लगाने वाला है। जिसमें सीएम लोगों की समस्या को सुनेंगे और ऑन द स्पॉट समाधान के लिए अधिकारियों को निर्

CM नीतीश का जनता दरबार आज, इन विभागों से जुड़ी शिकायतों का करेंगे निपटारा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज एक बार फिर से जनता दरबार लगाने वाला है। जिसमें सीएम लोगों की समस्या को सुनेंगे और ऑन द  स्पॉट समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश देंगे । मुख्यमंत्री आज कई विभागों की समस्याओं को सुनेंगे। 'जनता के दरबार में मुख्यमंत्री' कार्यक्रम के तहत आज सीएम नीतीश कुमार लोगों की फरियाद सुनेंगे। मुख्यमंत्री सचिवालय संवाद के बगल में बनाए गए हॉल में जनता दरबार का आयोजन होगा। 


दरअसल,  बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य, पंचायती राज, उर्जा, पथ निर्माण, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, कृषि, सहकारिता, पशु एवं मत्स्य संसाधन, जल संसाधन, लघु जल संसाधन ,नगर विकास एवं आवास, खाद उपभोक्ता संरक्षण, परिवहन, आपदा प्रबंधन, वन एवं जलवायु परिवर्तन, योजना विकास, भवन निर्माण, पर्यटन, सूचना एवं जनसंपर्क, वाणिज्य तथा सामान्य प्रशासन विभाग कि शिकायतों को सुनेंगे और ऑन द स्पॉट फैसला करेंगे। इसको लेकर सभी विभागों के मंत्रियों को सूचना दे दी गई है साथ ही साथ सभी विभागों के अधिकारियों को भी मुख्यमंत्री के जनता दरबार में उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है।


मुख्यमंत्री के जनता दरबार के दौरान संबंधित विभाग के मंत्री जनता दरबार में मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही मुख्य सचिव, डीजीपी और तमाम तरह के आला अधिकारी जनता दरबार में उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही साथ करो ना के बढ़ते मामले को देखते हुए मुख्यमंत्री का जनता दरबार में सिर्फ वही लोग शामिल होंगे जिनके पास कोरोना निगेटिव होने का सर्टिफिकेट रहेगा।


आपको बताते चलें कि,  जनता दरबार में उन्हीं लोगों की एंट्री होगी, जिन्होंने पहले से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा रखा है। साथ में जिन्होंने कोरोना का टीका ले रखा है, उन्हें ही जनता दरबार में आने की अनुमति होगी। कोरोना जांच के बाद ही जिला प्रशासन के माध्यम से उन्हें जनता दरबार पहुंचाया जाएगा। मुख्यमंत्री सचिवालय संवाद के बगल में बनाए गए हॉल में जनता दरबार आज भी लगेगा। जनता दरबार में मीडिया के प्रवेश पर ही रोक है लेकिन विभिन्न सोशल साइट के माध्यम से लाइव टेलीकास्ट की व्यवस्था की गई है। इससे पहले 10 अप्रैल को जनता दरबार लगा था।