ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

CM नीतीश का आया कोरोना रिपोर्ट, लोगों को मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग की दी सलाह

PATNA: मुख्यमंत्री आवास में बुधवार को कोरोना के दो दर्जन मामले सामने आने और कई मंत्रियों के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी अपना कोरोना टेस्ट कराया थ

CM नीतीश का आया कोरोना रिपोर्ट, लोगों को मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग की दी सलाह
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: मुख्यमंत्री आवास में बुधवार को कोरोना के दो दर्जन मामले सामने आने और कई मंत्रियों के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार ने भी अपना कोरोना टेस्ट कराया था। जिसकी रिपोर्ट आज आ गयी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है।


कोरोना रिपोर्ट आने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोगों से खास सावधानी बरतने की बात कही। सीएम नीतीश ने ट्वीट करते हुए यह लिखा कि "कोरोना संक्रमण में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। संक्रमितों की ज्यादा संख्या को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा समीक्षा की गई तथा कुछ प्रतिबंध लगाए गए हैं। विशेष सावधानी और सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। मास्क का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें और सोशल डिस्टैंसिंग का पालन करें।'


गौरतलब है कि एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास में तैनात दो दर्जन सुरक्षाकर्मी और स्‍टाफ कोरोना पॉजिटिव हुए थे। वही सोमवार को लगे जनता दरबार में भी शामिल छह लोग समेत खाना बनाने वाला स्‍टाफ भी कोरोना संक्रमित निकल गया था। इसके बाद क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में सख्‍ती लागू करने का फैसला लिया गया। 


बुधवार को कैबिनेट की बैठक से पहले जांच करायी गयी। जिसमें उपमुख्‍यमंत्री रेणु देवी, तारकिशोर प्रसाद समेत चार मंत्रियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वही जदयू के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष ललन सिंह भी संक्रमित पाए गये। जिसके बाद जेडीयू पार्टी कार्यालय को बंद कर दिया गया। 






टैग्स