ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

CM नीतीश बना रहे बिहार में भय का माहौल, बोले संजय जायसवाल ... बिहार में फिर से दिख रहा 'जंगलराज'

PATNA /ARA : बिहार में अपराध का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य के अंदर अब दिनदहाड़े लोगों को मौत का घाट उतारा जा रहा है। इस बीच राज्य में तेजी से बढ़ रहे इस अपराध ग्राफ को लेकर

CM नीतीश बना रहे बिहार में भय का माहौल, बोले संजय जायसवाल ... बिहार में फिर से दिख रहा 'जंगलराज'
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA /ARA  : बिहार में अपराध का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।  राज्य के अंदर अब दिनदहाड़े लोगों को मौत का घाट उतारा जा रहा है। इस बीच राज्य में तेजी से बढ़ रहे इस अपराध ग्राफ को लेकर बढ़ रही भाजपा ने चिंता व्यक्त करते हुए सीएम नीतीश कुमार और महागठबंधन पर निशाना साधा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि नीतीश कुमार बिहार में जंगलराज कायम करना चाहते हैं।


दरअसल, राज्य में आए दिन कहीं न कहीं लोगों की सरेराम हत्या कर दी जा रही है। वहीं, बढ़ते अपराध को लेकर पुलिस महकमें में भी अफरा - तफरी मची हुई है।  इसके रोकथाम को लेकर पुलिस प्रसाशन लगातार नई - नई योजनाएं बनाई जा रही है। इसी कड़ी में अब भाजपा के प्रदेश ने कानून वयस्था के सुस्त चाल को लेकर सवाल उठाया है।  इतना ही नहीं उन्होंने मुख्य रूप से इसका जिम्मेदार सीएम नीतीश कुमार को ठहराया है। 


संजय जायसवाल ने कहा है कि, जहां तक मेरी समझ है नीतीश कुमार की मर्जी के बगैर बिहार में कुछ नहीं होता है। नीतीश कुमार एक बार फिर बिहार को 1990 से 2005 के शासनकाल में ले जाना चाहते हैं। जिस तरीके का माहौल बिहार के अंदर है उसे जंगलराज ही कहा जा सकता है। जिस तरह से बीते रात पुलिस मुख्यालय, पटना के पास छात्र को गोली से भून दिया जाता है। उसके बाद आरा में आरा में प्रोफेसर महेंद्र सिंह जी और उनकी पत्नी का नृशंस हत्या कर दी जाती है और  स्वर्ण व्यवसायी के घर को पूरा लूट लिया जाता है। यह घटना साबित करती है कि, बिहार वापस से  "जंगलराज" की तरफ जा रहा है। 


आपको बताते चलें कि,बिहार के आरा में दंपति की हत्या कर दी गई है। हत्यारों ने घर में घुसकर प्रोफेसर दंपति को गोली मार दी। प्रोफेसर महेंद्र सिंह वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के डीन रह चुके थे, जबकि उनकी 65 वर्षीय पत्नी पुष्पा सिंह महिला कॉलेज में साइकोलॉजी की रिटायर्ड प्रोफेसर थीं। अभी तक हत्या की वजह सामने नहीं आ पाई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।  आरा पुलिस ने इस मामले की जांच को लेकर पटना से डॉग स्क्वायड की टीम बुलाया है। इसके साथ ही इस घटना को लेकर फॉरेंसिक टीम पटना से आई है और जांच में जुटी है।