ब्रेकिंग
ED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाई

सीएम नीतीश आज पहुंचेंगे राजगीर, मलमास मेला का करेंगे उद्घाटन; जानिए क्या है ख़ास

RAJGIR : बिहार में आज से मलमास मेले की शुरुआत होने जा रही है। यह मेला लगभग एक महीने तक रहने वाला है। इसको लेकर सीएम के गृह जिले को अच्छी तरह से सजा दिया गया है। इसी कड़ी में अब

सीएम नीतीश आज पहुंचेंगे राजगीर, मलमास मेला का करेंगे उद्घाटन; जानिए क्या है ख़ास
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

RAJGIR : बिहार में आज से मलमास मेले की शुरुआत होने जा रही है। यह मेला लगभग एक महीने तक रहने वाला है। इसको लेकर सीएम के गृह जिले को अच्छी तरह से सजा दिया गया है। इसी कड़ी में अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक सीएम नीतीश कुमार आज पौराणिक सरस्वती नदी कुंड घाट पर आयोजित महाआरती समारोह में  भाग लेकर राजकीय पुरुषोत्तम मास मेले का विधिवत उद्घाटन करेंगे।


दरअसल, राजकीय पुरुषोत्तम मास मेले के बुधवार की संध्या महाआरती का भव्य आयोजन किया गया है, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सीएम नीतीश कुमार शामिल होंगे। वहीं, सिमरिया काली घाट के संत शिरोमणि करपात्री अग्निहोत्री चिदात्मन महाराज उर्फ बाबा फलाहारी सहित बनारस के पुजारी और विभिन्न स्थानों से पहुंचे सभी साधु संत इसमें शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि सरस्वती नदी कुंड घाट के पूर्वी हिस्से में भगवान शिव की एक प्रतिमा स्थापित की गई है।


वहीं, इस मेले को लेकर बिहार सरकार काफी गंभीर है। मेले के सफल आयोजन को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्वयं दो बार निरीक्षण कर चुके हैं। यही वजह है कि इस बार मेला कई मायनों में खास होगा। बरसात के मौसम को देखते हुए राजगीर में टेंट सिटी का निर्माण कराया गया है। जहां एक दिन में 6000 से ज्यादा श्रद्धालु रह सकते हैं। 


मालुम हो कि, राजगीर के ऐतिहासिक कुंड और धाराओं को आकर्षक रूप दिया गया है। ऐसी मान्यता है कि प्रत्येक 3 वर्ष के अंतराल पर लगने वाले मलमास मेला में 1 माह तक सनातन धर्म के 33 कोटी देवी-देवता राजगीर में ही प्रवास करते हैं ब्रह्म कुंड परिसर, सरस्वती नदी, वैतरणी घाट, सूर्यकुंड, भरतकुंड, दुखरनी कुंड, शालिग्राम कुंड समेत सभी 22 कुंडों का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण किया गया है। 


आपको बताते चलें कि, मलमास मेले में आने के लिए श्रद्धालु बस, ट्रेन, निजी वाहन या किराए के वाहन से राजगीर पहुंच सकते हैं। पटना से सीधे बिहार राज्य परिवहन की बस राजगीर के लिए खुलती है।  इसके अलावा प्राइवेट बसें पटना से बिहार शरीफ तक आती है, जहां से राजगीर के लिए लोकल सवारियों का सहारा ले सकते हैं। इसके अलावा कई ट्रेनों का  परिचालन पटना से राजगीर के बीच होता है।